फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police screws on anti-social elements in elections

चुनाव में असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा

Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police screws on anti-social elements in elections
थानाभवन। जिले में शुरू होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन के साथ पुलिस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में पुलिस ने आपराधिक किस्म के लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने करीब ढाई हजार लोगों का मुचलका पाबंद किया है। वहीं कई संदिग्ध लोगों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। थाना पुलिस ने पूरे थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों की सूची तैयार की है, जो चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। जिसके बाद पुलिस ने इन करीब ढाई हजार लोगों का मुचलका पाबंद कर किया है। इसके अलावा पुलिस ने पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान पद के उम्मीदवार व उनके ऐसे समर्थक जिनके खिलाफ पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। जिसका चिह्निकरण दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद इन लोगों का पांच लाख रुपये की धनराशि में मुचलका पाबंद किया जाएगा। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि क्षेत्र में 17 ऐसे शस्त्र लाइसेंसधारी हैं जिनके खिलाफ पूर्व में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे लोगों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed