Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   23,071 voters added in the district over seven months

Shamli News: जनपद में सात माह में बढ़े 23,071 मतदाता

Wed, 18 Nov 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 18 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
23,071 voters added in the district over seven months
शामली। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सात माह में जिले में 23,071 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदाता थानाभवन में बढ़े हैं। यहां 8,250 नए मतदाता जुड़े हैं।
विज्ञापन

शामली विधानसभा क्षेत्र में 7,800 और कैराना में 7,021 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। 13 नवंबर 2026 तक जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8,78,300 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 4,82,577 पुरुष, 3,95,675 महिलाएं और 48 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले की कुल जनसंख्या 15,94,804 के सापेक्ष मतदाता अनुपात 55.07 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय के विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार कैराना में सबसे अधिक 3,05,542 मतदाता हैं। इनमें 1,66,627 पुरुष, 1,38,904 महिलाएं और 11 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सात माह में कैराना विधानसभा क्षेत्र में 7,021 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। थानाभवन में 2,93,510 मतदाता हैं। इनमें 1,62,312 पुरुष, 1,31,172 महिलाएं और 26 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां सबसे ज्यादा 8,250 मतदाता बढ़े हैं। वहीं, शामली विधानसभा क्षेत्र में 2,79,248 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,53,638 पुरुष, 1,25,599 महिलाएं और 11 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। शामली में सात माह में 7,800 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 23,071 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में प्रति एक हजार पुरुषों पर 820 महिलाएं हैं। कैराना में जेंडर रेशो 834, थानाभवन में 808 और शामली में 817 है।
जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रभारी एडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि 16 नवंबर से 17 दिसंबर तक मतदाता सूची से वंचित महिला, पुरुष और युवाओं के नए वोट बनाए जाएंगे। इसके लिए 21-22 नवंबर और 28-29 नवंबर को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाताओं की सूची सौंप दी गई है।

तैयारियों में जुटे दल
भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने बताया कि पार्टी की ओर से 181 शक्ति केंद्रों और 1092 मतदान केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की टीमें वंचित मतदाताओं के वोट बनवाने के लिए तैयार हैं। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 1129 बूथों पर बीएलए, 10 से 12 बूथों पर बनाए गए सेक्टर और नौ जोन में सपा कार्यकर्ता नए मतदाता बनवाने में जुटे हैं। रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान ने बताया कि पार्टी की टीम भी वंचित मतदाताओं के वोट बनवाने के लिए सक्रिय है।

जिले की स्थिति
कुल मतदाता : 8,78,300
पुरुष : 4,82,577
महिला : 3,95,675

थर्ड जेंडर : 48

सात माह में बढ़े मतदाता : 23,071

विधानसभा क्षेत्रवार बढ़ोतरी (अनुमानित)

थानाभवन : 8,250

शामली : 7,800

कैराना : 7,021

कुल : 23,071

जिले में कुल मतदान केंद्र : 447
जिले में कुल मतदेय स्थल : 1125
कैराना विधानसभा में 368 मतदेय स्थल
थानाभवन विधानसभा में 385 मतदेय स्थल
शामली विधानसभा में 372 मतदेय स्थल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed