फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police pasted attachment notice on house of accused Pankaj in Shamli

Shamli: वांछित आरोपी के घर पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस, पुलिस ने ढोल बजवाकर लोगों से की ये अपील

Wed, 05 Apr 2023 08:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Apr 2023 08:13 PM IST
सार

Shamli News : वांछित आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। वहीं, पुलिस ने ढोल बजवाकर लोगों से यह अपील की है।

विज्ञापन
Police pasted attachment notice on house of accused Pankaj in Shamli
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में चौसाना क्षेत्र के नया गांव में लूट के मुकदमे में वांछित आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की का वारंट चस्पा किया है। मुकदमे में दो युवकों को आरोपी बनाया गया था। काफी समय से गिरफ्तारी न हो पाने के कारण पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की है। लोगों से आरोपी को देखते ही पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

विज्ञापन


चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव नयागांव में विगत वर्ष अगस्त में झिंझाना से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे राहुल कुमार को दो बदमाशों ने लूट लिया था। जिसके संबंध में चौसाना चौकी पर मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच की गई। जांच के दौरान पंकज उर्फ पिंकू और मंगल निवासी खानपुर कलां थाना झिंझाना का नाम सामने आया था। जिसमें आरोपी मंगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि पंकज उर्फ पिंकू फरार चल रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder Case: पूर्व पार्षद को रिमांड पर लेकर दोहराया क्राइम सीन, पर नहीं मिला शव, वारदात से कांप उठा था शहर
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी पंकज उर्फ पिंकू के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की उद्धघोषणा की कार्रवाई की। पुलिस ने गली मोहल्ले में ढोल बजवाकर लोगों से आरोपी को पकड़वाने में मदद की अपील की। 

यह भी पढ़ें: Umesh Pal Hatyakand: धीरे-धीरे खुल रहीं परतें, अतीक के बहनोई अखलाक को लेकर सामने आया ये बड़ा राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लूट के मामले में वांछित है। न्यायालय के आदेश पर 82 की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed