{"_id":"5e3477dd8ebc3e57e4317d90","slug":"police-kept-alert-about-the-prayers-shamli-news-mrt4666068114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस
विज्ञापन
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस रही अलर्ट
शामली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आशंका को लेकर इस बार भी शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस अलर्ट रही। धर्मस्थलों के आसपास और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। जनपद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
पिछले महीने 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद सीएए के विरोध में शामली के आजाद चौक और कैराना में ईदगाह मैदान में प्रदर्शन किया गया था। हालांकि अधिकारियों ने लोगों को समझाकर किसी तरह स्थिति को संभाला था, जिसके चलते जनपद में शांति बनी रही थी। इसके बाद से अधिकारी हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सतर्कता बरत रहे हैं। दो दिन पहले बुधवार को जनपद के शामली, कैराना, कांधला और थानाभवन में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखकर सीएए का विरोध किया था। इसे देखते हुए शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के कारण पुलिस सुबह से ही अलर्ट रही। धर्मस्थलों के निकट और मिश्रित आबादी वाले इलाके आजाद चौक, दिल्ली रोड तिमरसा, कैराना रोड ईदगाह, कलंदशाह, फव्वारा चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार और कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर टीम के साथ शहर में गश्त करते रहे। कोतवाल ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा हुई।