फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police have taken action against 295 people under Goonda Act and 47 against Zila Badar in Shamli district

शामली में बड़ी कार्रवाई: 295 लोगों पर गुंडा एक्ट, 47 हुए जिला बदर, विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पुलिस

Wed, 12 Jan 2022 09:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Jan 2022 09:01 PM IST
सार

शामली में पुलिस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। पुलिस ने 295 लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट और 47 आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Police have taken action against 295 people under Goonda Act and 47 against Zila Badar in Shamli district
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अब तक 295 लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट और 47 अभियुक्तों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी में जुटी है। उन्होंने बताया चुनाव को लेकर अब तक लगभग 23000 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 107/116 सीआरपीसी के तहत चालानी कार्रवाई और लगभग 14000 लोगो को धारा 116(3) सीआरपीसी के तहत पाबंद किया गया है। 295 व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, 47 अभियुक्तों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस द्वारा करीब छह हजार लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद कर 273 अभियुक्तों को शराब तस्करी में गिरफ्तार किया गया। 73 अभियुक्तों को आयुष अधिनियम के तहत और 80 वारंटियों को अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया। जिले में पुलिस द्वारा अब तक 1814 शस्त्र लाइसेंस जमा कराए गए हैं। एसपी ने पुलिस को शस्त्र लाइसेंस शत-प्रतिशत जमा कराने के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों को जारी होंगे रेड कार्ड
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर असामाजिक तत्वों को रेड कार्ड दिए जाने के साथ नोटिस दिए जाएंगे और उसकी प्रति आसपास के क्षेत्रों में चस्पा कराई जाएगी। ताकि लोगों को उनके बारे में जानकारी हो सके और वे उनसे सर्तक रहें। सभी थाना प्रभारियों को गांवों में बैठके कर लोंगो को निर्भीक होकर मतदान किये जाने की अपील करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 
एसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा शराब बांटने, पैसा देने, मतदान करने से रोकने के लिये डराने धमकाने की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 7839866133 जारी किया है। यह नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहेगा और उस पर कोई भी व्यक्ति फोन या व्हाट्सअप के माध्यम से अपनी शिकायत या सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

बस स्टैंड पर कार चालक से मारपीट, तमंचा ताना
शामली शहर में बलभद्र मंदिर के पास कार की साइड लगने से बाइक सवार युवकों ने कार चालक के साथ मारपीट कर दी। तब लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। लेकिन आरोपियों ने बस स्टैंड पर कार चालक को फिर से घेर लिया। लाठी-डंडों से हमला करते हुए उस पर तमंचा तान दिया। आरोप है कि लूट का प्रयास भी किया। हंगामा होने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए बाइक सवार युवकों में जुटी है। 

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी विजय पुत्र भोपाल टैक्सी चलाता है। वह बुधवार को गांव की कुछ महिलाओं को लेकर बागपत क्षेत्र के गांव बामनौली गया था। शाम को वापस लौट रहा था बलभद्र मंदिर के पास कार की साइड बाइक में लगने पर कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। तब लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इन युवकों ने विजय को बस स्टैंड के पास घेर लिया। लाठी-डंडों से विजय के साथ मारपीट की। उस पर तमंचा भी तान दिया। लेकिन आसपास के लोगों का आता देख बाइक सवार फरार हो गए। घटना के बाद टैक्सी चालक विजय ने उक्त युवकों पर लूट के इरादे से हमला करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed