प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आनी रविवार को क्रांतिधरा मेरठ के सलावा गांव में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने जहां पश्चिमी यूपी के युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है तो वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों के दिल जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें...
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार का नाम दद्दा के नाम पर किया था।
2. पीएम मोदी ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पांच साल पहले इसी मेरठ की बेटियां शाम होने के बाद अपने घर से निकलने से डरती थीं। लेकिन अब योगी जी की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है।
2 of 10
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
3. पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों के खेल का ही नतीजा था कि लोग अपना पुश्तैनी घर छोड़कर पलायन के लिए मजबूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के लोग कभी भूल नहीं सकते कि लोगों के घर जला दिए जाते थे और पहले की सरकार अपने खेल में लगी रहती थी।
3 of 10
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
4. पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ, देश की एक और महान संतान, मेजर ध्यान चंद जी की भी कर्मस्थली रहा है।
4 of 10
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
5. पीएम मोदी ने कहा कि पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे, बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे। कहा पहले की सरकारों में यूपी में अपराधी अपना खेल खेलते थे, माफिया अपना खेल खेलते थे। लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराधियों का खेल खत्म हो गया। वहीं अब बेटियां भी सुरक्षित हैं।
5 of 10
pm modi in meerut
- फोटो : अमर उजाला
6. पीएम मोदी ने कहा कि युवा नए भारत का कर्णधार भी है, विस्तार भी है। युवा नए भारत का नियंता भी है, नेतृत्वकर्ता भी है। हमारे आज के युवाओं के पास प्राचीनता की विरासत भी है, आधुनिकता का बोध भी है। और इसलिए, जिधर युवा चलेगा उधर भारत चलेगा। और जिधर भारत चलेगा उधर ही अब दुनिया चलने वाली है।