{"_id":"5e5415998ebc3ef3f337c207","slug":"police-caught-liquor-of-special-brand-left-after-investigation-shamli-news-mrt470666073","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने स्पेशल ब्रांड की शराब पकड़ी, जांच के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने स्पेशल ब्रांड की शराब पकड़ी, जांच के बाद छोड़ा
विज्ञापन

कैराना। पुलिस ने यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान मिनी ट्रक से ले जाई जा रही स्पेशल ब्रांड की 155 पेटी शराब पकड़ी। पुलिस ने शराब सप्लाई से संबंधित कागजों पर संदेह होने पर जिला आबकारी अधिकारी को सूचना दी। जिला आबकारी अधिकारी ने देहरादून से वेरीफिकेशन होने के बाद छोड़ दिया।
सोमवार सुबह करीब चार बजे पुलिस यमुना पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पानीपत की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो उसमें स्पेशल क्वालिटी की ब्रांडेड शराब की 155 पेटी मिली। पुलिस ने मिनी ट्रक को यमुना पुल पर ही खड़ा करवा दिया और चालक राजेंद्र निवासी शिमला उत्तराखंड को कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि चालक ने बताया कि शराब को महाराष्ट्र से देहरादून आर्मी कैंटीन ले जाया जा रहा है। उसके पास मिले शराब सप्लाई से संबंधित कागजों पर संदेह होने पर जिला आबकारी अधिकारी को सूचना दी। मिनी ट्रक में मिली शराब की कीमत आर्मी कैंटीन के हिसाब से करीब 16 लाख रुपये है। पुलिस की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह और आबकारी निरीक्षक आनंद पाल कोतवाली पहुंचे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब सप्लाई से संबंधित कागजों का देहरादून जिला आबकारी अधिकारी से वेरीफिकेशन कराया गया, जिसमें सभी कागज सही पाए गए। कागजों का वेेरीफिकेशन होने के बाद शराब को छोड़ दिया गया।