फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police caught 30 lakh liquor from truck, two arrested

यूपी: 30 लाख की देसी शराब के साथ दो आरोपी दबोचे, 900 पेटियां बरामद, ऐसे करते थे सप्लाई

Tue, 17 Mar 2020 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2020 11:54 PM IST
सार

पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 30 लाख रुपये की देसी शराब बरामद की है।

विज्ञापन
Police caught 30 lakh liquor from truck, two arrested
जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में कांधला पुलिस ने खंदरावली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पंजाब में निर्मित शराब पर उप्र निर्मित शराब का फर्जी रैपर लगाकर सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रक सहित करीब 30 लाख रुपये की देसी शराब बरामद की है।

विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को थाना कांधला पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शामली की तरफ से एक ट्रक में कच्ची शराब लाई जा रही है। कांधला थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ खंदरावली चेकपोस्ट पर चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान शामली की तरफ से आ रहे ट्रक को रोक लिया और उसकी जांच की। ट्रक से 900 पेटी देसी शराब बरामद हुई, जिस पर पंजाब में निर्मित शराब पर यूपी का रैपर लगा हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस के निशाने पर आए शराब माफिया, एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, 30 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि बरामद शराब पर पीकेआई गोल्ड देसी मदिरा तीव्र मसालेदार, डिस्टिलड ब्लेन्डेड एंड बाटल्ड बॉय पिलखनी डिस्टलरी एवं केमिकल्स वर्क्स, ए यूनिट ऑफ साइनोव स्प्रिटस प्रा.लि. पिलखनी जिला सहारनपुर उप्र का फर्जी रैपर लगा हुआ था। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। मौके से ट्रक चालक गुरुपेज सिंह, निवासी मुगल माजरा मंडी गोविंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब और उसके साथी सुभाषचंद, निवासी भनान थाना नागल जिला रोपड़ पंजाब को गिरफ्तार किया।

एसपी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शराब को ट्रक में भरवाकर गाड़ी मालिक जगतार सिंह, पारस और लाडी ने अंबाला से भेजा है, जो गढ़ पहुंचकर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर देने के लिए बताया था। एसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed