{"_id":"5e6d32968ebc3ea7c42d8066","slug":"police-has-seize-the-property-of-two-brother-liquor-mafia-in-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस के निशाने पर आए शराब माफिया, एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, 30 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस के निशाने पर आए शराब माफिया, एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, 30 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
Sun, 15 Mar 2020 01:09 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:09 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में शराब माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब एक करोड़ संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन
कार्रवाई करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में जानसठ के गांव घटायन निवासी शराब माफिया दो सगे भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस-प्रशासन ने उनकी करीब एक करोड़ कीमत की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली है। आरोपियों के खिलाफ 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव घटायन निवासी राकेश और नवनीत पुत्र यशपाल लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने शुक्रवार को ही दोनों भाइयों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया था। दोनों भाइयों के खिलाफ शराब तस्करी, लूट, चोरी, अपहरण, हत्या के प्रयास जैसे 30 से अधिक मुकदमे जनपद के साथ ही गाजियाबाद, मेरठ, चंडीगढ़ आदि जनपदों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि शनिवार को दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी गांव घटायन में स्थित करीब एक करोड़ कीमत की चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। संपत्ति कुर्की के समय पूरे गांव में इस बाबत मुनादी कराकर उनकी संपत्ति पर प्रशासनिक संपत्ति का बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन
अब तक छह कुख्यातों की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
जनपद में अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत छह कुख्यात की संपत्ति पुलिस-प्रशासन द्वारा कुर्क की जा चुकी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अक्तूबर 2019 में छपार निवासी हथियार तस्कर गोपाल पुत्र रूल्हा की करीब 22 लाख कीमत की संपत्ति, नवंबर 2019 में एक लाख के इनामी रहे ब्रह्मसिंह कुरथल की करीब 30 लाख की संपत्ति, वाहन लुटेरे लुकमान उर्फ लुक्का निवासी रतनपुरी की दस लाख रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की गई थी। नवंबर 2019 में ही शराब माफिया विशाल उर्फ कौशल निवासी नई मंडी की 20 लाख कीमत की संपत्ति, दिसंबर 2019 को गोतस्कर इमरान निवासी छपार की 50 लाख की संपत्ति और अब गांव घटायन निवासी शराब माफिया की एक करोड़ कीमत की संपत्ति कुर्क की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/