फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police candidates will be able to travel for free to the examination center

Shamli News: परीक्षा केंद्र तक फ्री में सफर कर सकेंगे पुलिस अभ्यर्थी

Sun, 18 Aug 2024 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 18 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police candidates will be able to travel for free to the examination center
शामली। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों को घर से केंद्र तक फ्री यात्रा कराने की योजना बनाई है। अभ्यर्थियों को 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को घर से केंद्र और केंद्र से घर तक फ्री यात्रा कराने का इंतजाम किया है।
विज्ञापन

शामली रोडवेज बस अड़्डे से मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, लोनी, करनाल, बरेली, लखनऊ, पानीपत आदि रूट पर बसें संचालित है। जनपद के युवा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए किसी भी रूट पर बने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए फ्री में यात्रा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इसका लाभ लेने के लिए एडमिट कार्ड की दो फोटो कॉपी अपने पास रखनी होगी। बस में परिचालक को एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। इस आधार पर उनसे किराया नहीं वसूला जाएगा। वहीं स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शासन से पत्र मिल चुका है। किसी भी अभ्यर्थी से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed