{"_id":"60b523018ebc3e59ab431bb1","slug":"pledged-to-stay-away-from-the-evil-of-drugs-shamli-news-mrt540708862","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की बुराई से दूर रहने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की बुराई से दूर रहने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
नशे की बुराई से दूर रहने की दिलाई शपथ
शामली। वीवी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी और सह जिला नोडल अधिकारी द्वारा विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया। उद्घाटन एनएसएस लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती और राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. आंशुमाली शर्मा ने किया। इस दौरान नशे की बुराई से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
डॉ. अशोक श्रोती ने कहा कि वालंटियर वैक्सीनेशन के कार्यों में घर से ही मोबाइल के माध्यम से दूध वाले सब्जी वाले आदि ऐसे लोग जो स्वयं रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं उनका रजिस्ट्रेशन के कार्य में सहयोग करें। डॉ. आंशुमाली शर्मा ने विश्व धूम्रपान निषेध दिवस का महत्व बताते हुए शपथ दिलाई। कहा कि इस बुराई से हमें स्वयं भी बचना है और समाज को भी बचाना है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने मेरठ विश्वविद्यालय को ई शपथ में प्रथम स्थान दिलाने पर स्वयंसेवकों को बधाई दी।
डॉ. अनिल कुमार काउंसलर खुर्जा ने स्वयंसेवकों को बताया कि तंबाकू का सेवन विभिन्न प्रकार के कैंसर का कारण है। डॉ. प्रकाश चौधरी काउंसलर गाजियाबाद ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए कहा कि अपराध दर बढ़ने में नशे की बड़ी भूमिका होती है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने स्वयंसेवकों को नशे से बचाव करने की जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन डॉ. भूपेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में मनीष, रिया, माइकल, नासिर, शालू, आसमा, शोएब, आकाश गोयल, दीपा, हेमा, प्राची चौहान आदि शामिल रहे।