फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Planted more than one lakh saplings

पौधरोपण जन आंदोलन के दूसरे दिन जिले में 1.04 लाख पौधे रोपे

Thu, 07 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Planted more than one lakh saplings
शामली क्षेत्र के बलवा में पौधरोपण करते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी - फोटो : SHAMLI
एक लाख से भी ज्यादा रोपे गए पौधे
विज्ञापन

शामली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पौधरोपण जन आंदोलन- 2022 के दूसरे दिन जिले में 1.04 लाख पौधे रोपित किए गए। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि पौधो को रोपण से ज्यादा उनकी देखभाल करना जरूरी है। भैंसवाल खेल स्टेडियम की स्वीकृति और दस करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त होने की जानकारी देकर कहा कि युवाओं की खेल प्रतिभाएं आगे बढ़ेगी। मामौर झील में 78 करोड़ रुपये के कार्य होने से किसानों की फसल की सुरक्षा होगी।

बुुधवार को बलवा गांव में प्राथमिक स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पौधरोपण जन आंदोलन-2022 के दूसरे दिन मुख्य अतिथि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने गांव के श्मशान घाट में हरिशंकरी व पीपल का पौधा रोपित किया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बरगद का पौधा रोपित किया। सांसद ने कहा कि पौधों का संरक्षण जरूरी है। प्रत्येक नागरिक की पौधे का संरक्षण करना चाहिए। विवाह व जन्मदिन के मौके पर पौधों को भेंट करने की परंपरा को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने सरकार की अग्निपथ योजना के बारे में बताया कि जब युवा देश के प्रति सजग होकर कार्य करेगा तो प्रतिभा निखरकर आएगी। उन्होंने भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम की स्वीकृति और दस करोड़ की स्वीकृति से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी। 78 करोड़ रुपये की मामौर झील के सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। कार्यक्रम में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, बीडीओ शामली मनीष दत्त, ग्राम प्रधान रेणु चौहान, प्रधान के पति राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed