{"_id":"7f05b0cb2dc229a9ec4efd6aa0615492","slug":"photo-election-on-voters-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो युक्त वोटर लिस्ट पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो युक्त वोटर लिस्ट पर होगा चुनाव
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला पंचायत (जिपं) अध्यक्ष पद का चुनाव फोटो युक्त सदस्य की मतदाता सूची पर होगा। एक अथवा दो प्रत्याशी होने पर वरीयता क्रम लागू नहीं होगा। दो से अधिक प्रत्याशी को वरीयता क्रम अपनाया जाएगा। निरक्षर, अंधता, निशक्त सदस्य के परिवारजनों को सहायक के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि जिपं अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार जिपं सदस्य को सहायक लेने के लिए शपथ पत्र, घोषणा पत्र के साथ प्रार्थनापत्र देना होगा। जिसमें वह पूर्व में सहायक नहीं रहा है, वह मत को गोपनीय रखेगा।
सहायक लेेने वाले सदस्य के प्रार्थनापत्र पर डीएम यह जांच कराएगा कि उसने अपने नामांकन पत्र, शपथ पत्र व प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, अथवा अंगूठा लगाया है। अंधता, विकलांग, निरक्षरता का मेडिकल प्रमाणपत्र देना होगा। जिला सदस्य द्वारा दिए प्रमाण पत्रों की सीएमओ द्वारा जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट से संतुष्ट होने पर जिला पंचायत सदस्य को सहायक दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि सहायक महिला जिला पंचायत सदस्य के पति, देवर और परिवार को सदस्य बनाया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्य अधिकारी जयप्रकाश सिंह द्वारा जारी की गई गाइड लाइन को जिला पंचायत सदस्यों और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को भेज दी गई है।