फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People are worried due to non-availability of fertilizers and pesticides

Shamli News: खाद, कीटनाशक नहीं मिलने से लोग परेशान

Fri, 13 Jun 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
People are worried due to non-availability of fertilizers and pesticides
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊन। सहकारी गन्ना विकास समिति पर किसानों को कैश क्रेडिट लिमिट पर खाद व कीटनाशक नहीं मिल रही है। खाद न मिलने के कारण किसान परेशान है। गन्ने में खाद डालने का सीजन बीतने के कगार पर है लेकिन खाद नहीं मिल रहा है।
चीनी मिल द्वारा भुगतान न मिलने के कारण किसान आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। समय पर खाद व कीटनाशक न मिलने के कारण किसानों को अपनी फसल की चिंता सता रही है। किसानों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी संदीप त्रिपाठी ने जिला गन्ना अधिकारी को पत्र भेजकर समस्या के समाधान करने के निर्देश भी दिए हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ऊन के विकास कुमार, सुभाष कुमार, सतेंद्र कुमार आदि ने बताया कि अधिकारियों को शिकायत करते हैं मगर सुनवाई नहीं होती। गन्ने में खाद डालने का सीजन लगभग समाप्ति की ओर है लेकिन कैश क्रेडिट लिमिट तीन महीने से लंबित पड़ी है। दूसरी ओर चीनी मिल द्वारा पांच दिन का भुगतान भेजा गया था। तीन दिन से वह भी समिति व बैंक के खाते में पड़ा है, किसानों को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि शामली, थानाभवन समिति की कैश क्रेडिट लिमिट पास हो चुकी है। अभी ऊन समिति की पास नहीं हुई है। बैंक के अधिकारियों से वार्ता की गई है। उन्होंने शीघ्र कैश क्रेडिट लिमिट पास करने की बात कही है। जल्द किसानों की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed