फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pension for the elderly, Pradhan to make stadium for youth

बुजुर्गों के लिए पेंशन, युवाओं को स्टेडियम

Tue, 25 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pension for the elderly, Pradhan to make stadium for youth
बुजुर्गों के लिए पेंशन, युवाओं को स्टेडियम बनवाएंगे प्रधान
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। ऊन ब्लॉक की ग्राम पंचायत हथछोया के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर ने चुनाव से पहले ही गांव के विकास का खाका तैयार कर लिया था। उनका कहना है कि युवाओं के लिए स्टेडियम की सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही बुजुर्गों और अन्य पात्रों को पेंशन एवं सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। देवेंद्र तोमर बताते हैं कि गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होना बड़ी समस्या है। इसके लिए गांव के तालाब का सुंदरीकरण कराना है, जिससे गांव की जलनिकासी की समस्या का समाधान हो सके। गांव में साफ-सफाई, खराब पड़ी सड़कों का निर्माण उनकी प्राथमिकता में है।
प्रधान जी के बारे में...
नाम : देवेंद्र तोमर (52)
शिक्षा : स्नातक
व्यवसाय : कृषि
राजनैतिक इतिहास
पिछले ग्राम पंचायत चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। सहकारी संघ ऊन के चेयरमैन रहे। किसान सेवा सहकारी समिति हथछोया के संचालक रहे। पिता स्व. आसाराम तोमर तीन बार जिला पंचायत सदस्य तथा एक बार ग्राम प्रधान रहे थे। इसके अलावा सरपंच, डीएवी इंटर कॉलेज ऊन और श्री सरस्वती इंटर कॉलेज तीतरो सहारनपुर के अध्यक्ष रहे। जिला सहकारी संघ लिमिटेड मुजफ्फरनगर के डायरेक्टर, जेल विजिटर रहे, सहकारी संघ ऊन के अध्यक्ष एवं सहकारी क्रय विक्रय समिति शामली के चेयरमैन रहे।
विज्ञापन

गांव के कुंदन सिंह पहलवान रहे खूब मशहूर
गढ़ीपुख्ता। करीब नौ हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत हथछोया में केवल एक ही गांव शामिल है। पुराने जमाने में गांव के स्व. कुंदन सिंह पहलवान का नाम दूर तक मशहूर रहा। कई राज्यों में उन्होंने अपनी पहलवानी की धाक जमाई। गांव हथछोया गांव हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की प्रमुख समस्याएं...
- जलनिकासी की व्यवस्था खराब है। बरसात में जलभराव की समस्या रहती है।
- गांव की कई प्रमुख सड़कों की हालत खराब हैं तथा इंटरलॉकिंग सड़कें भी टूटी हैं।
- गांव में युवाओं के लिए कोई खेल का मैदान नहीं है। इससे पुलिस एवं फौज की भर्ती के लिए युवाओं को सड़कों पर दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed