फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Paddy being returned from procurement centers due to moisture

नमी बताकर खरीद केंद्रों से लौटाया जा रहा धान

Sat, 03 Oct 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Paddy being returned from procurement centers due to moisture
थानाभवन में खाली पडा राजकीय धान क्रय केन्द्र - फोटो : SHAMLI
नमी बताकर खरीद केंद्रों से लौटाया जा रहा धान
विज्ञापन

शामली। जिले में धान खरीद केंद्र 29 सितंबर से शुरू कर दिए गए, लेकिन अभी तक इन पर एक क्विंटल धान भी नहीं खरीदा गया। धान में नमी अधिक बताकर किसानों को केंद्रों से लौटाया जा रहा है। कई किसान सैंपल लेकर जा रहे हैं, तो उन्हें धान सुखाकर लाने के लिए कहा जा रहा है। नतीजा यह है कि पांच दिन बीतने के बावजूद खरीद केंद्र सूने पड़े हैं। शनिवार को जिले के केंद्रों का जायजा लिया गया तो उन पर धान की खरीद होना नहीं पाया गया।
जिले में धान की खरीद के लिए सात खरीद केंद्र बनाए गए हैं। कागजों में इन केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होने की बात कही जा रही है, लेकिन खरीदा एक भी दाना नहीं गया। जलालाबाद कृषि उत्पादन मंडी में भारतीय खाद्य निगम का धान खरीद केंद्र संचालित हैं। यहां किसान धान का सैंपल लेकर आ रहे हैं, लेकिन उसमें नमी बताकर सुखाकर लाने के लिए कहा जा रहा है। खरीद केंद्र के प्रभारी अमित कुमार यादव ने बताया कि अभी धान की खरीद नहीं हुई है। कोई भी किसान फसल लेकर नहीं आया, बल्कि नमूना लेकर आए थे। उसमें नमी होने के कारण धान नहीं लिया जा सका। उन्हें बताया गया है कि 17 प्रतिशत से ज्यादा नमी वाला धान नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

कैराना में आर्यपुरी बाईपास पर चल रहे धान खरीद केंद्र पर अब तक केवल 3-4 किसान केवल भाव पूछने के लिए ही पहुंचे हैं। 10-12 दिन में धान लाने के बात कह कर वापस चले गए। मन्ना माजरा निवासी किसान महबूब ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्र पर मोटा धान खरीदा जाता है, जबकि क्षेत्र में अधिकतर किसान बासमती की पैदावार करते हैं। बासमती का भाव ज्यादा है। मोहल्ला आलकला निवासी आरिफ चौधरी का कहना है कि क्षेत्र के किसान मोटा धान कम ही उगाते हैं। इसलिए केंद्रों पर बिक्री करने नहीं जा रहे। कुछ किसान गए हैं, लेकिन अभी धान में नमी ज्यादा बताई जा रही है। उधर, धान क्रय केंद्र प्रभारी सुशील कुमार साहू ने बताया कि तीन दिन में केंद्र पर धान नहीं आया है। यहां बासमती की पैदावार अधिक होने के कारण मोटा धान कम ही आता है। ऊन में भी धान खरीद केंद्र पर कुछ किसान सैंपल लेकर आए, लेकिन उसमें भी नमी बताकर सुखाकर लाने के लिए कहा गया। कांधला में क्षेत्र के किसानों को गंगेरू में ही धान खरीद केंद्र होने का पता है, जबकि धान का खरीद केंद्र कांधला समिति में मनाया गया है। गांव चढाव निवासी किसान सोनू ने बताया कि वह दो दिन से गंगेरू सेंटर पर आ रहे हैं, लेकिन यह बंद है। गांव गंगेरू निवासी महबूब अंसारी का कहना है कि गांव के बस स्टैंड पर सरस हाट पर धान खरीद केंद्र को बनाया जाता था, लेकिन अब तक यहां पर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। उधर, थानाभवन के धान खरीद केंद्र पर भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचे हैं। वहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि कुछ किसान सैंपल लेकर आए थे लेकिन उसमें नमी ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 प्रतिशत से ज्यादा आ रही नमी
डिप्टी आरएमओ निहारिका सिंह ने बताया कि जनपद में अभी धान की खरीद नहीं हुई है। अभी धान में नमी का स्तर 22 प्रतिशत से ज्यादा आ रहा है। मानक के अनुरूप 17 प्रतिशत से ज्यादा नमी नहीं होनी चाहिए। केंद्र पर आने वाले धान की नमी की जांच की जाती है। नमी का स्तर 17 प्रतिशत से ज्यादा होता है खरीद नहीं होती। उनका कहना है कि कांधला में समिति में धान क्रय केंद्र संचालित है।

थानाभवन में खाली पडा राजकीय धान क्रय केन्द्र

थानाभवन में खाली पडा राजकीय धान क्रय केन्द्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed