{"_id":"64037aa7494d7008840283a9","slug":"over-bridge-ready-at-bidauli-and-gaadi-wala-chowk-shamli-news-c-26-1-smrt1047-121-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिड़ौली और गाड़ी वाला चौक पर उपरिगामी पुल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिड़ौली और गाड़ी वाला चौक पर उपरिगामी पुल तैयार
Sat, 04 Mar 2023 10:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
मेरठं करनाल के बिडौली में निर्माणाधधीन उपरगामी पुल
- मेरठ-करनाल हाईवे : वाहनों का आवागमन शुरू, बिडौली चौक पर उपरिगामी पुल के डिवाइडर का कार्य जारी
विकास की बात
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के बिड़ौली चौक और गाड़ी वाला चौक के उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड का कार्य पूरा हो गया है। गाड़ी वाला चौक के उपरिगामी पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। बिड़ौली में यमुना नदी पर पुल की एप्रोच रोड का कार्य पूरा होने पर एक लेन पर वाहनों का आवागमन चालू कर दिया गया। डिवाइडर निर्माण का कार्य चल रहा है।
105 किमी लंबाई का मेरठ-करनाल हाईवे कंकरखेडा बाईपास से लेकर करनाल बाईपास तक हाईवे का चौड़ीकरण, उपरिगामी पुल, बाईपास और उसकी जद में उपरिगामी पुल का निर्माण पूरा करने के लिए एनएचएआई बागपत की ओर से 31 मार्च 2023 तक समय निर्धारित किया गया था। हाईवे की जद में बिड़ौली यमुना पुल की एप्रोच रोड पर काली परत डालने का कार्य अधूरा है।
इसी प्रकार हाईवे की जद में म्यान कस्बा और केरटू में उपरिगामी पुल के खंभे खड़े हैं। खंभों पर गर्डर रखने का कार्य चल रहा है। अहमदगढ़, टपराना और बाईपास की जद में मुंडेट कलां में पूर्वी यमुना नहर, गोहरनी और शामली के जंगल में रेलवे का उपरिगामी पुल का कार्य अधूरा है। हालांकि टपराना में उपरिगामी पुल के पिलर खड़े हैं। बधेव और मुंडेट कलां गांव के पास पूर्वी यमुना नहर के पुल निर्माण के गर्डर रखे गए हैं। स्लैब, लिंटर डालने और उपरिगामी पुल की एप्रोच रोड का कार्य अधूरा है।
विज्ञापन
गोहरनी और शामली के जंगल में रेलवे का उपरिगामी पुल के लिए पिछले डेढ़ साल से पिलर खड़े हैं। एप्रोच रोड का कार्य चल रहा है। रेलवे के उपरिगामी पुल का कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास का सहारनपुर रोड के अंबा विहार से लेकर सहारनपुर रोड पर साईं मंदिर के आगे क्राॅस जंक्शन तक निर्माण कार्य अधूरा है। निर्माण एजेंसी बिड़ौली में यमुना नदी का उपरिगामी पुल, बिड़ौली चौक पर उपरिगामी और एप्रोच रोड और झिंझाना गाड़ी वाला चौक पर उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड का कार्य पूरा कर पाई है।
झिंझाना उपरिगामी पुल से वाहनों का आवागमन चालू हो गया है। बिड़ौली उपरिगामी पुल की एक एप्रोच रोड को डिवाइडर कार्य अधूरा होने के कारण रोक रखा है। दूसरी एप्रोच रोड को चालू किया गया है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से माना जा रहा है कि हाईवे के उपरिगामी पुल छह माह में पूरा होगा। एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मेरठ-करनाल हाईवे और उपरिगामी पुलों का निर्माण कार्य पिछड़ गया है। हाईवे और उपरिगामी पुलों की एप्रोच रोड अन्य कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए गए हैं।
- टोल प्लाजा का निर्माण नहीं हुआ शुरू
मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी और अहमदगढ़ के पास टोल प्लाजा प्रस्तावित है। अहमदगढ़ के पास टोल प्लाजा का निर्माण अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसके निर्माण में अभी समय लगेगा। जबकि भूनी में टोल प्लाजा का निर्माण जारी है।
- बपारसी पुल का निर्माण हुआ पूरा
मेरठ-करनाल हाईवे पर बपारसी पुल का कार्य काफी समय से चल रहा था। निर्माण एजेंसी ने पुल का कार्य पूरा कर वाहनों का आवागमन शुरु करा दिया है। इसके अलावा फुगाना और गढ़ी सखावत में उपरिगामी पुलों का कार्य तेजी से चल रहा है। जबकि बिटावदा में उपरिगामी पुल नहीं बनाया जाएगा।