फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Amir Alam and Nawazish to join Congress in Delhi on September 23

शामली: 23 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे अमीर आलम और नवाजिश, राहुल गांधी से हो सकती है मुलाकात

Sun, 20 Sep 2026 11:11 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 20 Sep 2026 11:11 AM IST
सार

अमीर आलम और उनके बेटे नवाजिश आलम ने दो दिन पहले ही आजाद समाज पार्टी छोड़ दी। उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर दोनों ने मुहर लगा दी। अलीर आलम ने गढ़ीपुख्ता में समर्थकों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श भी किया। 

विज्ञापन
Shamli: Amir Alam and Nawazish to join Congress in Delhi on September 23
अमीर आलम और नवाजिश आलम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद समाज पार्टी छोड़ चुके पूर्व सांसद अमीर आलम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम खां 23 सितंबर को अपने समर्थकों के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। दोनों नेताओं की राहुल गांधी से मुलाकात होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

 

Shamli: Amir Alam and Nawazish to join Congress in Delhi on September 23
गढ़ी पुख्ता में समर्थकों के साथ अमीर आलम। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद अमीर आलम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से आसपा छोड़ने की घोषणा की थी। शनिवार को वे अपने पैतृक गांव गढ़ीपुख्ता स्थित आवास पर पहुंचे और समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया। अमीर आलम ने समर्थकों से अधिक संख्या में 23 सितंबर को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीर आलम खां ने कहा कि दिल्ली में वे सैकड़ों समर्थक के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। नवाजिश आलम ने बताया कि वे दिल्ली स्थित मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सदस्यता ग्रहण करने के बाद राहुल गांधी से मुलाकात की भी संभावना है।
 
विज्ञापन

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रोहिताश बसवा ने बताया कि लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत छह प्रभारियों की बैठक रविवार को बुलाई गई है। इसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्षों, ब्लॉक एवं शहर अध्यक्षों के पदों की सूची जारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद अमीर आलम खां और उनके बेटे नवाजिश आलम खां के कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम 23 सितंबर को तय हो चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed