फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   open flash then Rs 500 fine

खुले में शौच गए तो 500 रुपये जुर्माना

Tue, 26 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 26 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
open flash then Rs 500 fine
खुले में शौच किया तो 500 रुपये जुर्माना - फोटो : अमर उजाला
शामली के विकास भवन में सोमवार को आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में एकमत से प्रस्ताव पारित हुआ कि खुले मे शौच जाने वाले व्यक्ति पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाए। इस जुर्माने की व्यवस्था के प्रचार प्रसार के लिए मंदिरों मस्जिदों में मुनादी कराने, गांव की चारदीवारी पर लिखवाने और अन्य विकल्पों पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह 11 बजे विकास भवन के सभागार मेें 34 ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। सीडीओ  विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों को अच्छी गुणवत्ता के शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए। इसके अलावा 31 जुलाई तक शौचालयों का दरवाजा लगाने, पेंट कराने, शौचालय के बाहर लाभार्थी का नाम निर्माण का वर्ष, शौचालय पर पेंटर द्वारा स्वच्छता अभियान का चिह्न बनाने और स्वच्छता अभियान का नारा भी लिखवाए जाने को कहा गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों की सहमति से प्रस्ताव पारित होने पर खुले में शौच पर जुर्माने की तैयारी के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी एके उपाध्याय, बीएसए चंद्रशेखर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed