{"_id":"5f3ac8998ebc3e4ada16e8ae","slug":"only-20-people-were-found-infected-in-the-city-shamli-news-mrt496648259","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ही केवल 20 लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ही केवल 20 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन
शहर में ही केवल 20 लोग संक्रमित मिले
शामली। जिले में कोरोना से 25 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 20 लोग शामली शहर में कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव 18 लोग ठीक हुए है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 144 हो गई है।
सोमवार को जिले में आई कोरोना के सैंपल की जांच रिपोर्ट में 25 लोग संक्रमित मिले हैं। शामली में बड़ा बाजार निवासी 45 और 58 वर्षीय व्यक्ति के सैैंपल की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली। सलेक विहार में 35 वर्षीय युवक और 50 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला दयानंद नगर में 28 वर्षीय महिला, हनुमान रोड पर 46 वर्षीय व्यक्ति, रेलपार में 18 वर्षीय युवक, मोहल्ला मलूकशाह में 44 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 32, 58, 29, 60 व 45 वर्षीय पांच महिलाएं और 12 वर्षीय किशोरी, गांधी चौक में 55 वर्षीय महिला और मोहल्ला पंसारियान में 36 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके अलाव शहर के अन्य तीन लोगों के सैंपल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में 19 वर्षीय युवक, थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में 18 वर्षीय युवक और झिंझाना क्षेत्र के गांव लपराना में 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी 23 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। कस्बा कैराना में एक परिवार की मोहल्ला बेगमपुरा में एक परिवार की 45 वर्षीय महिला व 15 वर्षीय किशोरी कोरोना संक्रमित मिली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को जिले में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 18 लोग ठीक हुए है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 144 हो गई है।
किशोरी को ले जाने का आरोपी मिला कोरोना पॉजिटिव
कैराना। करीब आठ दिन पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी मोनू बहला-फुसला कर ले गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपी का शामली सरकारी अस्पताल में एंटीजन किट द्वारा कोरोना टेस्ट कराया, तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मुजफ्फरनगर जिला कारागार लेकर पहुंचे, जहां से उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। पुलिस ने नगरपालिका से कोतवाली में सैनिटाइज करने के लिए कहा है। उधर, ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार को सरकारी अस्पताल पर 35 लोगों के रेंडम सैंपल लेकर जांच हेतु मेरठ भेजे गए। इसके अलावा सीएचसी पर 83 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली मोहल्ला बेगमपुरा निवासी 50 वर्षीय महिला व 15 वर्षीय किशोरी को होम आइसोलेट किया गया है।