{"_id":"5f4d453b8ebc3e4ae44609e9","slug":"online-competition-organized-on-sports-day-shamli-news-mrt4990000139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया
विज्ञापन

शामली। क्रीड़ा भारती जनपद शामली की ओर से खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
क्रीड़ा भारती के जिला संयोजक मुकेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को एकलव्य रायफल क्लब पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। ऑनलाइन प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। अटलबिहारी वाजपेयी स्मृति जिला मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के पुमसे वर्ग में हिमांशु कोहली ने प्रथम, अनंत जावला ने द्वितीय और हर्ष पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे वर्ग फ्री स्टाइल डिमॉन्स्ट्रेशन में सिद्धार्थ शर्मा प्रथम, ओम विश्वकर्मा द्वितीय व सक्षम चौहान तृतीय स्थान पर रहे। तीसरे वर्ग सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में श्वेता ग्राम धनेना ने प्रथम, सन्नी चौहान ग्राम बीनडा द्वितीय और पारस पंवार एलम तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एएसपी राजेश श्रीवास्तव व अन्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि खेल व्यक्तित्व के विकास में सहायक होता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती प्रांत संपर्क प्रमुख राजन कुमार ने क्रीड़ा भारती संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती जिला प्रभारी कपिल त्यागी, जिला मंत्री तपन मलिक, डा. विनीत चौहान, डा. श्रीपाल धामा, प्रहलाद सिंह, पूनम आर्या, श्वेता धीमान, एडवोकेट अनुभव स्वामी, मोनू ताना, पप्पू राणा, रविंद्र सिंह, आदित्य चौधरी, विकेंद्र सिंह, संजीत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष प्रसन्न चौधरी ने की और संचालन मुकेश चौधरी ने किया।