{"_id":"6aaee2253cd731332a008716","slug":"ayush-malik-case-fir-registered-against-a-youth-for-posting-misleading-content-on-social-media-shamli-news-c-26-1-sal1002-174398-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष मलिक प्रकरण : सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष मलिक प्रकरण : सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 20 Sep 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। शहर के दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सद्दाम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि पोस्ट में हाईकोर्ट के आदेश को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया है।
सद्दाम खान के नाम से फेसबुक पर आयुष मलिक प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुनवाई से संबंधित पोस्ट की थी। इसमें पुलिस को फटकार लगाने संबंधी बातें लिखी गई। जांच अधिकारी थाना प्रभारी विरेंद्र कसाना ने बताया कि वायरल पोस्ट में न्यायालय के आदेश को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। आरोपी सद्दाम खान निवासी गांव आमवाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।