फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One killed by Corona, nine infected

कोरोना से एक की मौत, नौ संक्रमित मिले

Sun, 17 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
One killed by Corona, nine infected
कोरोना से एक की मौत, नौ संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में 75 दिन बाद कोरोना से पीड़ित एक व्यक्ति की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी रिपोर्ट मिली। कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। उधर, जिले में नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
थानाभवन थानाक्षेत्र के एक गांव के 45 वर्षीय व्यक्ति को बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर नौ जनवरी को एंटीजन किट से सैंपल लिया गया था। सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उसी दिन सहारनपुर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे 12 जनवरी को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। 14 जनवरी की सुबह उपचार के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। जिला स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को कोरोना पीड़ित की मौत होने की रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। जिले में इससे पहले 31 अक्तूबर को कोरोना से एक मौत हुई थी। उधर, जिले में नौ और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि कोरोना के तीन मरीज ठीक हुए हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना पॉजिटिव नौ और नए केस मिले हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 38 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला
कैराना। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व मलिन बस्तियों में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 200 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की। एंटीजन किट से लिए गए 127 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें मोहल्ला घोस्साचुंगी निवासी 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसे होम आइसोलेट किया गया है। आरटी पीसीआर किट से 73 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed