फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One evening on Radha Ashtami festival in the name of Radha Rani

राधा अष्टमी महोत्सव पर एक शाम राधा रानी के नाम

Sun, 11 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
One evening on Radha Ashtami festival in the name of Radha Rani
कैराना में राधा अष्टमी महोत्सव पर भजन संध्या में भजन सुनाती बरसाना से आई साध्वी पूर्णिमा दीदी। - फोटो : SHAMLI
राधा अष्टमी महोत्सव पर एक शाम राधा रानी के नाम
विज्ञापन

-कृष्ण राधा व गोपियों के डांडिया नृत्य व महारास पर झूमकर नाचे श्रद्धालु, फूलों की हुई वर्षा
कैराना। कस्बे में छठा राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। राधा अष्टमी महोत्सव में बनखंडी महादेव मंदिर में एक शाम राधा रानी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें राधा कृष्ण का आलौकिक दरबार सबका ध्यान आकर्षित कर रहा था।

श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में छठा राधा अष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार शाम सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में विधि विधान के साथ राधा कृष्ण की ज्योति प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद बजे एक शाम राधा रानी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में बरसाना से साध्वी पूर्णिमा दीदी राधा कृष्ण के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया। रुड़की से योगेश जमानिया व उनकी टीम ने राधा कृष्ण और गोपियों की झांकियों के साथ डांडिया नृत्य व महारास पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। कान्हा, गोपी व राधा के महारास नृत्य पर सभी श्रद्धालु जमकर थिरके। महारास के दौरान फूलों की जमकर वर्षा की गई। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने घरों से लडडू गोपाल, राधा कृष्ण लाकर एक सिंहासन पर विराजमान कराए। भजन संध्या का कार्यक्रम एलईडी के बड़े पर्दे पर भी दिखाया गया। मंच संचालन गुलशन खन्ना कांधला द्वारा किया गया। भजन संध्या के समापन पर रात एक बजे महा आरती और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

कैराना में राधा अष्टमी महोत्सव पर भजन संध्या में श्रद्धालु।

कैराना में राधा अष्टमी महोत्सव पर भजन संध्या में श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed