{"_id":"5d17b0338ebc3e3ce13aeb10","slug":"on-the-last-day-of-the-first-cut-off-list-crowd-of-budding-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली कट ऑफ सूची के अंतिम दिन उमड़ी छात्रों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली कट ऑफ सूची के अंतिम दिन उमड़ी छात्रों की भीड़
Sun, 30 Jun 2019 12:08 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
education
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा जारी की गई संशोधित कट ऑफ सूची के अंतिम दिन एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। शहर के वीवी डिग्री कालेज और आरके डिग्री कालेज में सुबह से ही छात्रों का पहुंचना शुरू हो गया था। पहली सूची के अंतिम दिन वीवी कालेज में 48 और आरके कालेज में 267 छात्र-छात्राओं के एडमिशन हुए।
विश्वविद्यालय द्वारा 27 जून को संशोधित कट ऑफ सूची जारी होने के बाद शनिवार को एडमिशन लेने का अंतिम दिन था। छात्र-छात्राओं का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। कालेजों में छात्रों की भीड़ लगी रही। वीवी डिग्री कालेज शामली में शनिवार को बीकॉम में छह एडमिशन हुए। शुक्रवार को चार छात्रों ने एडमिशन लिया था, जबकि पहली सूची के आधार पर 15 छात्रों के एडमिशन हुए थे।
इस तरह शनिवार तक बीकॉम में कुल 25 एडमिशन हुए। इस कालेज में बीकॉम की 160 सीट हैं। पहली मेरिट के बाद 135 सीट रिक्त बची हैं। बीए में शनिवार को 42 एडमिशन हुए। इससे पहले दिन शुक्रवार को 72 एडमिशन हुए थे जबकि पहली सूची के आधार पर 20 एडमिशन हुए थे। इस तरह बीए में अब तक कुल 134 एडमिशन हो चुके है। बीए में कुल सीट 531 होने के कारण अब 397 सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन
आरके कालेज शामली में बीएससी और बीकॉम की कुल 640 सीट हैं, जिनमें शनिवार तक 267 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए है। कालेज में 373 सीट रिक्त बची हैं। बीएससी बायोलोजी में 160 सीट के सापेक्ष 85, बीएससी पीसीएम में 80 के सापेक्ष 42, बीएससी सांख्यिकी में 80 के सापेक्ष 33, बीएससी एजी में 160 सीट के सापेक्ष 48 एडमिशन हुए हैं। बीकॉम में कुल 160 सीट में 59 एडमिशन होने पर 101 सीट रिक्त बची हैं। वीवी कालेज की प्राचार्या वंदना जैन ने बताया कि सोमवार को विश्वविद्यालय से दूसरी सूची जारी होने की उम्मीद है।