{"_id":"5cf800d2bdec22070b274be0","slug":"on-the-information-of-loot-the-son-of-the-entrepreneur-made-the-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की सूचना देने पर उद्यमी के बेटे का ही कर दिया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की सूचना देने पर उद्यमी के बेटे का ही कर दिया चालान
Wed, 05 Jun 2019 11:20 PM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में सुपरवाइजर से लूट की सूचना 100 नंबर पर देने से नाराज होकर कैराना कोतवाल ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पुत्र का ही शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इससे गुस्साए उद्यमी बुधवार रात शामली विधायक के साथ डीएम और एसपी के पास पहुंच गए। आरोप लगाया कि शिकायत लेकर कोतवाली गए तो उद्यमियों से ही अभद्रता की गई। एसपी ने तत्काल कोतवाल को निलंबित कर दूसरे कोतवाल की तैनाती कर दी।
बुधवार शाम को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी एसपी अजय कुमार से मिले। उद्यमियों ने एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि एक जून को सुबह करीब साढ़े छह बजे आईआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक मित्तल की फैक्टरी के सुपरवाइजर ओम सिंह ने गांव अलीपुर में स्कूटर, मोबाइल और नकदी लूटने की सूचना दी थी। उसकी जानकारी पर अशोक मित्तल के बेटे अंशुल ने 100 पर पुलिस को लूट की घटना की सूचना दे दी थी। कुछ देर बाद उनके कर्मचारियों ने बताया कि कैराना पुलिस ने उनके सुपरवाइजर और लूट के आरोपी दोनों को लॉकअप में बंद कर रखा है। इसके बाद अशोक मित्तल अपने पुत्र अंशुल के साथ कैराना कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि कोतवाली प्रभारी आरके नागर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और 100 नंबर पर सूचना देने पर नाराजगी जताते हुए जेल भेजने की धमकी दी। इसकी सूचना देने पर अन्य उद्यमी और व्यापारी कोतवाली पहुंचे तो उनसे भी कोतवाल ने अभद्रता की। आरोप है कि उनसे एक लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद कोतवाल ने उद्यमी के पुत्र अंशुल मित्तल का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। उद्यमियों ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई।
उद्यमियों ने एसपी से इस मामले में तुरंत कार्रवाई का अनुरोध किया। इसके बाद उद्यमी डीएम से भी मिले और इस मामले में एसडीएम के द्वारा भी उनकी सुनवाई ना करने की शिकायत की। एसपी अजय कुमार ने बताया कि उद्यमियों के साथ दुर्व्यवहार करना और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप के चलते कैराना कोतवाली प्रभारी आरके नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर शामली से निरीक्षक यशपाल धामा को कैराना कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। एसपी से मिलने वालों में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, आईआईए के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य, अशोक मित्तल, अशोक बंसल, आशीष जैन, जेके जैन, मोहित जैन, आलोक जैन, संगीत गोयल, प्रविंद जैन और मयंक जैन आदि शामिल रहे। उधर, कोतवाल आरके नागर का कहना है कि फैक्टरी के सुपरवाइजर और ठेकेदार के बीच लेनदेन के विवाद में उद्यमी के पुत्र ने 100 नंबर पर लूट की झूठी सूचना दी थी। झूठी सूचना देने पर ही उनके द्वारा कार्रवाई की गई थी।