फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On the assurance of ADM, the strike of municipal employees ended

Shamli News: एडीएम के आश्वासन पर पालिका कर्मचारियों का धरना समाप्त

Sat, 26 Apr 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
On the assurance of ADM, the strike of municipal employees ended
शामली। नगरपालिका परिषद शामली में आउटसोर्सिंग पर 150 कर्मचारियों को नियमानुसार रखे जाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना तीसरे दिन सुबह भी जारी रहा। दोपहर बाद एडीएम के आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

नगरपालिका में बुधवार से स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू किया था। कर्मचारियों का कहना था कि पालिका के क्षेत्रफल व जनसंख्या को देखते हुए आउटसोर्सिंग 150 कर्मचारियों को रखे जाने की मांग काफी समय से कर रहे थे। कर्मचारियों का आरोप था कि पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल मनमाने तरीके से अपने चहेते 40 कर्मचारियों को रखें जाने की तैयारी में हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन भी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगे रहे। दोपहर दो बजे एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल के तौर पर स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अमित कुमार, महासचिव विनोद निर्वाल, उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, महासचिव अश्वनी तेश्वर, जितेंद्र चंद्रा, संजीव निर्वाल, राजन पाहिवाल और धर्मेंद्र कुमार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी भी वार्ता के दौरान मौजूद रहे। विनोद निर्वाल ने बताया कि एडीएम ने आश्वासन दिया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति में पालिकाध्यक्ष व किसी सभासद का हस्तक्षेप नहीं होगा। अधिशासी अधिकारी की देखरेख में नियमानुसार कर्मचारी रखे जाएंगे। एडीएम के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed