फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Off ineffective, open markets

बेअसर रहा बंद, खुले रहे बाजार

Mon, 04 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 04 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Off ineffective, open markets
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गोल्ड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध को लेकर बंद का आह्वान बेअसर रहा। शामली शहर में अधिकांश बाजार खुले रहे। सिर्फ सर्राफा बाजार में ही बंद का असर दिखाई दिया। 
विज्ञापन


आंदोलन कर रहे सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में बंद का आह्वान किया गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने भी व्यापारियों से अपील कर कहा था कि सर्राफा व्यापारियों के हित में अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। उन्होंने कहा कि परेशानी की घड़ी में सभी व्यापारी एक साथ कंधेे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि सोमवार को बंद का आह्वान बेअसर साबित हो गया। इस बारे में सर्राफा एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष रवि संगल का कहना है कि बंद का आह्वान जल्दी में किया गया, जिस कारण बंद को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी नहीं हो सकी। यदि 10 दिन पूर्व बंद का आह्वान किया जाता, तो अन्य व्यापारिक संगठनों से इसमें सहयोग लेकर बंद कराया जाता। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग का कहना है कि बंद का असर आंशिक रहा। सुबह व्यापारियों ने देर से दुकानें खोलकर बंद को अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि सर्राफा व्यापारियों ने भी बंद के आह्वान को गंभीरता से नहीं लिया। यदि सर्राफा व्यापारी दूसरे व्यापारिक संगठनों से संपर्क बनाते और खुद आगे आकर बंद को सफल बनाने के लिए प्रयास करते, तो उसका नतीजा कुछ और होता।

प्रदर्शन कर वित्तमंत्री का पुतला फूंका 
शामली/थानाभवन। केंद्र सरकार द्वारा सोने पर एक्साइज डयूटी लगाने के विरोध में सर्राफ व्यापारियों की हड़ताल जारी है। थानाभवन में व्यापारियों ने वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

एक्साइज डयूटी लगाने के विरोध में थानाभवन के सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल रखी। प्रदर्शन करते हुए वित्तमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। बाद में चौक बाजार में पुतले फूंका गया। संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने एक्साइज डयूटी को पूरी तरह गलत बताते हुए हटाने की मांग की। 


इस अवसर पर मांगेराम वर्मा, रीतेश शर्मा, अनिमेष तायल, प्रवीण कुमार, अमित वर्मा, मौ. अहमद, मनीष वर्मा, विशाल गुप्ता, सुधीर वर्मा, रजत वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, शामली में सर्राफा व्यापारियों का पिछले 34 दिनों से धरना जारी है। नवीन मार्केट स्थित धरने में सोमवार को आम आदमी पार्टी के राधेश्याम शर्मा, वीरपाल, चंद्रपाल, जावेद राणा, वसीम अहमद, सोनू कुमार, सौराज सिंह, राजेंद्र पहलवान पहुंचे। 

इस दौरान रवि संगल, मुकेश वर्मा, श्रीनिवास वर्मा, घनश्याम वर्मा, गोपाल वर्मा, रोशनलाल वर्मा, धनप्रकाश वर्मा, अशोक वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed