फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Oath on one hand, business in polythene on the other

एक तरफ ली जा रही थी शपथ, दूसरी ओर पॉलिथिन में हुआ कारोबार

Fri, 01 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Oath on one hand, business in polythene on the other
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले भर में शुक्रवार को जगह-जगह सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की लोगों को शपथ दिलाई जा रही थी। वहीं जिलेभर में पॉलिथीन में कारोबार होता रहा। बाजारों में न तो दुकानदार इसे लेकर गंभीर दिखे और न ही ग्राहकों में परवाह दिखी।
पूरे देश में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया है। कई दिन से तमाम नगर निकाय इसके लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद हालात पहले जैसे ही दिखाई दिए। सब्जी मंडी, गांधी चौक बाजार, मुख्य बाजार, कबाड़ी बाजार, माजरा रोड बाजार समेत सभी जगह पॉलिथीन में सामान बिकता नजर आया।
विज्ञापन

नाले हो रहे चोक
निगम के अधिकारियों के मुताबिक पॉलीथिन की वजह से नाले चोक हो जाते हैैं। जिससे जलभराव की स्थिति बन जाती है। नालों में फंसी पॉलिथीन को निकालने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार लोग इसे इस्तेमाल करने के बाद जला देते हैं। इससे भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। पॉलिथीन से मिट्टी की गुणवत्ता खराब होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि कई बार लोग गर्म खाने एवं चाय को पॉलीथिन में रखकर ले जाते हैैं। इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं, लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से कैंसर की समस्या भी हो सकती है। इसके अतिरिक्त खाने की तलाश में कई बार निराश्रित पशु भी इन्हें खा लेते हैं। जिससे उनकी जान पर बन आती है।
धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल
शहर में पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। दुकानों पर खुलेआम थर्माकोल के उत्पाद बेचे जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा कार्रवाई करने पर दुकानदार इन्हें छिपाकर रख लेते हैं। उनके जाने के बाद स्थिति पहले जैसी हो जाती है। बीते एक साल में जिले की तीन नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में करीब डेढ़ लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
ये बोले व्यापारी
पॉलिथीन पर बैन लगाना अच्छा निर्णय है, लेकिन पहले सरकार को निर्माण बंद कराना था। इसके बाद व्यापारियों को करीब एक वर्ष का समय देकर इसके इस्तेमाल पर रोक लगानी थी। जिससे पॉलिथीन का विकल्प तलाश लिया जाता।-घनश्याम दास गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष, पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

इन्होंने कहा
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर जिले में कई दिन से अभियान चलाया जा रहा है। व्यापारियों से जुर्माना भी वसूला है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।-सुरेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed