फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notification issued for revision of rolls of municipal bodies

Shamli News: नगर निकायों की नामावलियों की पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी

Sat, 04 Mar 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Notification issued for revision of rolls of municipal bodies
शामली। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। जिले में सभी निकायों की निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का ड्राप्ट का प्रकाशन आगामी 10 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियां 11 मार्च 17 मार्च तक प्राप्त की जाएगी। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 18 मार्च,से 22 मार्च 2023 तक, दावे और आपत्तियों का निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की प्रतियों की तैयारी तथा उन्हें पूरक सूची-1 में समाहित करने का कार्य 23 मार्च, से 31 मार्च, 2023 तक, और अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए प्रकाशन, एक अप्रैल, 2023 को होगा। एक जनवरी, 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाने के लिए प्राप्त दावों को स्वीकार करते हुए निर्वाचक नामावली में नियमानुसार सम्मिलित किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने के लिए 11 मार्च 2023 से 17 मार्च, 2023 तक की अवधि में आयोग की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed