फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notification issued for land acquisition

भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी

Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Notification issued for land acquisition
शामली। एनएचएआई की अंबाला डिवीजन ने अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे की थ्री-ए की अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया है। 110 किमी लंबे और छह लेन का एक्सप्रेस-वे बनने से हरियाणा के अंबाला-चंडीगढ़ और वेस्ट यूपी के शामली समेत कई बड़े शहरों में आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन

अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे जिले के 12 गांवों से होकर गुजरेगा। थानाभवन कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन और भैसानी-इस्लामपुर में दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। यह एक्सप्रेस-वे निकट भविष्य में शामली और मुजफ्फरनगर जिले से होते हुए गोरखपुर तक प्रस्तावित है। एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि थ्री-ए की अधिसूचना के बाद राजस्व टीम जिले के 12 गांवों की जद से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे की भूमि के मालिक, खेत, नलकूप, बाग, आवास, किसानों, भूमि स्वामियों का डाटा और आंकड़ा प्राप्त करेगा।
विज्ञापन

21 दिन के अंदर किसान की भूमि पर दी गईं आपत्तियों की सुनवाई करते हुए रिकार्ड दुरुस्त किया जाएगा। अपनी रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को अंबाला डिवीजन के माध्यम से भिजवाया जाएगा। फिर थ्री-डी की अधिसूचना के प्रकाशन के बाद मुआवजा के लिए अवार्ड तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस-वे
अब्दुलापुर मोरमाजरा, औरंगाबाद गंदेवड़ा, भैसानी इस्लामपुर, गोगवान जलालपुर, जमालपुर, कुतुबगढ़, मनट मंटी, थानाभवन पट्टी कालरु, थानाभवन पट्टी नोगांवा, तितारसी, भंदौड़ा, मानकपुर।

शामली जिले की कुल भूमि का रकबा - 404.3602 हेक्टेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed