फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NHM contract employees went to Lucknow, health services are in trouble

Shamli News: एनएचएम संविदा कर्मचारी लखनऊ गए, स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल

Tue, 13 Oct 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 13 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
NHM contract employees went to Lucknow, health services are in trouble
शामली में तिमरसा ​स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लगा ताला। संवाद
शामली/कैराना/हसनपुर लुहारी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार कर लखनऊ कूच करने से जिले के सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण और पैथोलॉजी समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रही। सीएचओ के भी हड़ताल पर जाने के कारण 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटके रहे, जिस कारण मरीज भटकने के लिए मजबूर रहे।
विज्ञापन

जिले में एनएचएम के तहत 409 कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त है। इनमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। नियमितिकरण और समान कार्य समान वेतन समेत विभिन्न मांगाें को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संगीत शर्मा ने बताया कि सोमवार को एनएचएम के संविदा कर्मचारी लखनऊ में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने के लिए लखनऊ कूच कर गए, जिससे अधिकतर स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर ताले लटके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तिमरसा स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा मिला। केंद्र पर आई शबनम ने बताया कि उसे बुखार के साथ नजला व खांसी होने से वह दवा लेने आई थी। यहां ताला लगा हुआ मिला।
कैराना सीएचसी पर सोमवार को नए भवन पर ताला लटका हुआ था। हेपेटाइटिस सी और रक्त संबंधी जांच रिपोर्ट लेने अस्पताल पर पहुंची मोहसिना निवासी गांव मवी ने बताया कि उसे रक्त जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाई। उसे निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कैराना में अरबन पीएचसी पर भी ताला लटका हुआ मिला। डुंडूखेड़ा पीएचसी पर फार्मासिस्ट मरीज का उपचार करते मिले। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे और इमरजेंसी सुविधा चल रही है। पैथोलॉजी लैब और टीबी यूनिट के कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण समस्या बनी है।
हसनपुर लुहारी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला लटका हुआ है। गांव के लगभग 30 हजार ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं और जरूरी दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीण टिंकू, कय्यूम,नौशाद व काला ने बताया कि मौसम बदलने से बीमारियां बढ़ने लगी पर आयुष्मान मंदिर पर चिकित्सक नहीं होने से परेशानी बनी है

जिले में नियुक्त नियमित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। किसी भी मरीज को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। - डॉ. तृप्ति कुमार सक्सेना, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed