फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Neither mosque nor madrasa will be demolished due to Waqf Amendment Act

Shamli News: वक्फ संशोधन कानून से न मस्जिद टूटेगी, न मदरसा

Tue, 15 Apr 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Neither mosque nor madrasa will be demolished due to Waqf Amendment Act
गंगोह। पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने वक्फ संशोधन कानून का समर्थन करते हुए इसे मुसलमानों के हित में बताया है। उन्होंने कहा कि इस कानून से न मस्जिद टूटने वाली है, न मदरसे को कोई नुकसान पहुंचेगा। कानून के खिलाफ फैलाए जा रहे भ्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को भड़काने की कोशिशें बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन

कस्बे में पूर्व सांसद ने कहा कि आज तक वक्फ की संपत्तियों का लाभ किसी गरीब, विधवा, यतीम बच्चे या जरूरतमंद को नहीं मिला। न ही बोर्ड ने किसी बेटी की शादी, बीमार की सहायता या पढ़ाई में सहयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड अपने मूल उद्देश्यों से भटक गया है और राजनीतिक हस्तियों तथा मुतवल्लियों ने इसका निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों से केवल दुकानों और जमीनों का आर्थिक दोहन हुआ है। पूर्व सांसद ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लोकतंत्र की हत्या और तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया। वहीं, हनुमान जयंती पर शोभायात्राओं पर हमलों को लेकर उन्होंने कट्टरपंथी नेताओं और मौलानाओं को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed