{"_id":"65060423371f34dc3c04d914","slug":"neighbor-raped-three-year-old-girl-report-filed-shamli-news-c-26-1-sal1001-9042-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पड़ोसी ने तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पड़ोसी ने तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 17 Sep 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र के एक गांव में घर के आंगन में सो रही तीन साल की बच्ची को पड़ोस के युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची द्वारा चिल्लाने पर घर के अंदर से बच्ची की बड़ी बहन व मां के आ जाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया।
शनिवार शाम करीब चार बजे क्षेत्र के एक गांव में एक तीन साल की बच्ची घर के आंगन में सो रही थी। जबकि उसकी मां व बड़ी बहन घर के अंदर काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक वहां पहुंचा तथा बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची द्वारा चिल्लाने पर बच्ची की मां व बड़ी बहन बाहर आई, तो आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजन घायल अवस्था में बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे तथा नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया तथा आरोपी प्रवीण के विरुद्ध पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी प्रवीण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है तथा बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। संवाद
चोरी की दो बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
कैराना। चोरी की दो बाइकों के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
शनिवार को पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवकों को रोक कर बाइक के कागज मांगे तो वो कागज नही दिखा सके। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपियों ने 18 अगस्त को हरियाणा के थाना बापौली के गांव अदनी निवासी दाउद की बाइक चोरी की थी तथा दूसरी बाइक दो दिन पहले मध्य प्रदेश निवासी शुभांकर मंडल की बाइक चोरी कर ली थी। जिसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि चोरी की दो बाइकों के साथ पकड़े गए रवि निवासी घिस्सुगढ तथा रिजवान निवासी अलीपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया। संवाद