{"_id":"68acb7585baac6490b0954bb","slug":"ndrf-team-went-in-search-of-the-youth-who-drowned-in-yamuna-shamli-news-c-26-1-sal1001-148281-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यमुना में डूबे युवक की तलाश में उतरी एनडीआरएफ टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यमुना में डूबे युवक की तलाश में उतरी एनडीआरएफ टीम
विज्ञापन
कैराना में यमुना में डूबे युवक को तलाश करती एनडीआरएफ की टीम-संवाद
कैराना। शनिवार को यमुना नदी में स्नान करते समय डूबे रामेश्वर (28) निवासी गांव गोविंदपुर, थाना अमरसर (जयपुर, राजस्थान) हाल निवासी पानीपत का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना के 60 घंटे गुजर जाने के बाद भी गोताखोर खाली हाथ लौटे।
सोमवार को राजस्थान से पहुंचे परिजनों ने एसडीएम निधि भारद्वाज से मिलकर युवक की तलाश तेज करने की गुहार लगाई। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार शाम एनडीआरएफ की आठ सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और मोटर बोट के सहारे सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
घटना शनिवार की है, जब रामेश्वर अपने साथी महेश, अनिल और राजेंद्र के साथ हरियाणा की ओर यमुना नदी में स्नान करने उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया। शुरुआती खोजबीन में स्थानीय गोताखोरों को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
रामेश्वर मीणा के चचेरे भाई राजेंद्र ने कहा कि परिवार गहरे सदमे में है और लगातार इंतजार कर रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को तलाश में लगाया गया है और सर्च अभियान जारी है।