फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Movement without outstanding payment

बकाया भुगतान न होने पर आंदोलन

Mon, 19 Jun 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Movement without outstanding payment
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं और शुगर मिल अफसरों की मिलीभगत के कारण किसानों को बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


उधर, शुगर मिल अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि  पांच जुलाई को 22 करोड़ और 15 से 20 जुलाई के बीच 31 मार्च तक का समस्त भुगतान कर दिया जाएगा। पंकज मलिक ने पांच जुलाई तक भुगतान नहीं होने पर छह से शुगर मिल में धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


रविवार को शामली में कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक के काकानगर स्थित आवास पर किसानों की बैठक हुई। इस दौरान पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उनमें से कोई वादा पूरा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल रहा, तो ऋण माफी की घोषणा के बावजूद ऋण माफ नहीं हुआ। किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि शुगर मिल मालिकों से भाजपा नेताओं की साठगांठ हो गई है, जिस कारण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है, वहां किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं।

भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है, जिसे जनता समझ चुकी है। उधर, किसानों के एकत्र होने की सूचना पर शामली शुगर मिल के वाइस प्रेसीडेंट आरबी खोकर और महाप्रबंधक आरके सहरावत ने बैठक में पहुंचकर किसानों से वार्ता की। इस दौरान किसानों ने हंगामा भी किया। बाद में पंकज मलिक ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। 

उन्होंने कहा कि शामली शुगर मिल पर 117 करोड़, ऊन शुगर मिल पर 29 करोड़ और थानाभवन शुगर मिल पर 116 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। शुगर मिल अधिकारियों ने कहा कि पांच जुलाई तक 22 करोड़ रुपये तथा 15 से 20 जुलाई तक 31 मार्च तक का भुगतान करा दिया जाएगा।


इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, महाराज सिंह लांक, वैभव गर्ग, कुलदीप पंवार, श्यामलाल शर्मा, दीपक सैनी, डॉक्टर रहमान, महिपाल सिंह, अरविंद सैनी, हाजी खालिद, हरीश, महेंद्र दत्त शर्मा, रणधीर सिंह, अनुज उर्फ भूरा पहलवान, राजेंद्र सिंह, सोहनपाल, राजेंद्र सिंह, अशोक जैन, बिजेंद्र कुरमाली, रामकुमार आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed