फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Money also reached the accounts of Gogi and Lawrence gang members from abroad.

Shamli News: वेस्ट यूपी, दिल्ली और विदेश से भी गोगी और लाॅरेंस गैंग के सदस्यों के खातों में पहुंचा रुपया

Sat, 12 Sep 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 12 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Money also reached the accounts of Gogi and Lawrence gang members from abroad.
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की पुलिस जांच में वेस्ट यूपी ही नहीं, दिल्ली, हरियाणा और विदेशों से भी गोगी, लाॅरेंस और बाबा गैंग के सदस्यों के खातों में रुपया पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस को गिरोह के सदस्यों से जुड़े 40 से अधिक ऐसे खातों का पता चला है, जिन्हें अलग-अलग स्थानों की पुलिस पहले ही फ्रीज करा चुकी है। अब पुलिस इन खातों के लेनदेन की कड़ियां जोड़कर साइबर ठगों से गिरोह के गठजोड़ की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में असम, गुरुग्राम, पटना और देहरादून से गिरोह से जुड़े खातों में रकम पहुंचने की जानकारी मिली है। इसके अलावा यूरोप में बैठे शान नाम के व्यक्ति से जुड़े खाते की भी जांच की जा रही है। शान के खाते में ही 20 लाख से अधिक रुपयों का लेनदेन मिला है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों में रकम किसने भेजी और आगे यह पैसा किन खातों में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल और सोनू के खातों की भी पड़ताल : एसपी एनपी सिंह के अनुसार जांच में गोगी गैंग के सोनीपत निवासी वांछित राहुल और सोनू के खाते में रकम आने की जानकारी मिली है। कनाडा और अमेरिका में बैठे चिराग और मोंटी के खातों की भी जांच कराई जा रही है। इन खातों में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस इन खातों में हुए लेनदेन का ब्योरा जुटा रही है। जिन स्थानों से रकम भेजी गई, वहां भी जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

n म्यूल खातों का इस्तेमाल, ठगी की रकम की आशंका : जांच में गिरोह के सदस्यों द्वारा म्यूल खातों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों से साइबर ठगी की रकम को इधर उधर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed