फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Modern garbage disposal plant will be set up in Banat

Shamli News: बनत में लगेगा आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट

Tue, 03 Oct 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Modern garbage disposal plant will be set up in Banat
शामली। शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए बनत में आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण किया जाएगा। नगरपालिका के प्रस्ताव पर प्रशासन ने प्लांट के लिए करीब चार एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। कूड़ा निस्तारण प्लांट बनने से लोगों को भैंसवाल मार्ग पर डंपिंग ग्राउंड में डाले जाने वाले कूड़े से हो रही समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

नगरपालिका शामली के भैंसवाल मार्ग स्थित डंपिंग ग्राउंड पर करीब तीन दशक से कूड़ा डाला जा रहा है। इसका निस्तारण न होने से कूड़े का पहाड़ बना हुआ है। वहीं यहां से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या के समाधान को लेकर लगातार आठ दिन तक प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया, जिसे नगरपालिका और प्रशासन ने गंभीरता से लिया। नगरपालिका के पास प्रस्ताावित आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए डंपिंग ग्राउंड के अलावा दूसरी भूमि न होने के कारण जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजकर भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी। प्रशासन ने आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए बनत में भिक्की मार्ग पर चार एकड़ यानि करीब 22 बीघा भूमि उपलब्ध कराई है। यह भूमि जल्द ही नगरपालिका को हस्तांतरित की जाएगी। इसके बाद अधिकृत सहारनपुर की सीएंडडीएस कंपनी इस भूमि पर आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण शुरू करेगी। इस प्लांट के बनने से कूड़े के निस्तारण की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

----
कूड़े के पहाड़ का निस्तारण हुआ शुरू
भैंसवाल मार्ग पर डंपिंग ग्राउंड में लगे हजारों टन कूड़े के निस्तारण के लिए एक साल पहले दिल्ली की कंपनी को 527 रुपये प्रति टन की दर से ठेका दिया गया था। कंपनी ने कुछ दिन तक काम किया, लेकिन उसके बाद बंद कर दिया। इसके बाद अमर उजाला ने कूड़े के पहाड़ की समस्या को उठाया तो पालिका ने ठेका कंपनी को नोटिस देकर कूड़ा निस्तारण करने का दबाव बनाया। इसके बाद कंपनी ने कूड़ा निस्तारण करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्लांट का निर्माण करने से कर दिया था इंकार
तीन साल पहले शासन ने आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। पालिका ने सीएंडडीएस कंपनी को डंपिंग ग्राउंड की भूमि उपलब्ध कराई थी। कई बार सर्वे करने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने पहले तो इस भूमि पर डाले गए कूड़े के हटने पर निर्माण करने पर सहमति दे दी थी। इसके बाद पालिका ने डेढ़ साल पहले निर्माण कंपनी के खाते में पहली किस्त के एक करोड़ 92 लाख रुपये भेज दिए। मगर भूमि के नीचे भी कूड़ा होने के कारण निर्माण कंपनी ने प्लांट धंसने की आशंका जताते हुए निर्माण करने से इंकार कर दिया था। तब से यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।

---
कोट
आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए पालिका के प्रस्ताव पर प्रशासन ने बनत में चार एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। अब इस भूमि पर सीएंडडीएस कंपनी प्लांट का निर्माण करेगी। प्लांट का निर्माण होने पर शहर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण होगा। साथ ही डंपिंग ग्राउंड में इकट्ठा हुए कूड़े के निस्तारण का कार्य ठंका कंपनी से शुरू कर दिया है।
- रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed