फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mock drill of oxygen plant was done at district hospital and CHC

Shamli News: जिला अस्पताल व सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट की हुई मॉक डि्रल

Sun, 01 Jun 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mock drill of oxygen plant was done at district hospital and CHC
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते स्वास्थ्य अ​धिकारी। संवाद
शामली/ झिंझाना/ थानाभवन। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर शासन ने जिला स्वास्थ्य विभाग को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल समेत सीएचसी पर लगे ऑक्सीजन प्लांट की मॉक डि्रल कर ऑक्सीजन की उपलब्धता और व्यवस्था को परखा गया। इसके अलावा सीएचसी पर भी ऑक्सीजन प्लांट की मॉक डि्रल की गई।
विज्ञापन

देश में इस समय कोराना संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं। कई लोगों की कोराना से मौत होने के मामले आ चुके हैं। इसे देखते हुए शासन ने जिला स्वास्थ्य विभाग को कोरोना से बचाव के लिए तैयारियां करने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना काल 2021 में जिला अस्पताल में चार ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। इनमें एक प्लांट 960 एलपीएम, एक 333 एलपीएम और दो प्लांट 45-45 एलपीएम के हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डब्लूएचओ से डॉ. गुंजन, एसीएमओ डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. करण चौधरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट को चालू कराकर देखा। चारों प्लांट चालू हालत में मिले। इस दौरान प्लांट में गैस का फ्लो, प्रेशर और शुद्धता आदि की जांच की। इसके अलावा अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सी कंस्ट्रेटर और गैस सिलिंडर की जांच की। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि अस्पताल में 87 ऑक्सी कंस्ट्रेटर जिनमें 50 कंस्ट्रेटर 10 लीटर के और 37 पांच लीटर के हैं। सभी 100 बेड पर ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था और संसाधन सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना सीएचसी पर 250 एलपीएम की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है, जो प्रतिदिन दो से तीन घंटे चलाया जाता है। शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट पर एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर प्लांट का निरीक्षण किया और अन्य सुविधाओं और व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। ऊन चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर तरुण चौधरी ने बताया कि अस्पताल में आइसोलेट के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं, जिन पर ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाइयां, एक्स रे और खून आदि जांच की व्यवस्था है।
थानाभवन सीएचसी पर करोना काल में लगे ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। केंद्र अधीक्षक डाॅ. सुशील कुमार ने बताया शनिवार को एसीएमओ डाॅ. अर्थव ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट को चलवाया। प्लांट सही स्थिति में पाया गया। कांधला सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट चालू कराकर मॉक डि्रल की गई।

- कैराना सीएचसी पर नहीं ऑक्सीजन प्लांट
कैराना सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट नहीं है। यहां पर केवल कोविड-19 के लिए चार बेड हैं और ऑक्सीजन के लिए सिलिंडर उपलब्ध हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि अधिकारियों से आदेश मिले हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए और फेस मास्क लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed