फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Misleading video created with the aim of tarnishing the image of Iqra Hasan

Shamli News: इकरा हसन की छवि खराब करने के उद्देश्य से बनाई भ्रामक वीडियो

Wed, 02 Jul 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Misleading video created with the aim of tarnishing the image of Iqra Hasan
कैराना। कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन का फोटो लगाकर एआई एप के माध्यम से एक भ्रामक वीडियो जनरेट कर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। वीडियो वायरल होने के बाद उनके समर्थकों ने कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन

इसके बाद मेवात के रहने वाले दोनों आरोपियों ने माफी मांगी। सांसद के पीए नीरज मिश्रा का कहना है मेवात के सामाजिक, राजनीतिक लोगों के कहने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कराई गई, क्योंकि आरोपियों की उम्र कम है और उनका पहला अपराध है।
विज्ञापन

सोमवार को कैराना से लोकसभा सांसद इकरा हसन के नाम से फेसबुक पर बनाए गए एक फर्जी पेज से एक भ्रामक व गलत वीडियो वायरल की गई। जिसमें एक किशोर सांसद की फोटो के साथ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उनके समर्थकों ने कड़ी आलोचना करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद दो किशोरों ने सांसद व उनके समर्थकों से माफी मांगते हुए अपनी एक वीडियो वायरल की।
जिसमें उन्होंने बताया कि गलती से एआई एप के माध्यम से सांसद का फोटो एडिट कर गलत वीडियो उनके द्वारा ही बनाई गई। जिसके लिए वें सांसद से माफी मांगते हैं। सोशल मीडिया पर सांसद के नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर बने फर्जी पेज तुरंत हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed