{"_id":"67bcc058ba8703ac1f0b2f06","slug":"mason-dies-in-childrens-fight-shamli-news-c-26-1-sal1002-137552-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बच्चों के झगड़े में राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बच्चों के झगड़े में राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
सुन्ना गांव के मृतक अफसरूनका फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
कांधला। क्षेत्र के सुन्ना गांव में सोमवार की देर रात खेलते समय बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े कूद गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में राजमिस्त्री अफसरून की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा।
सुन्ना गांव निवासी 40 वर्षीय अफसरून का बेटा 4 वर्षीय अलाइक और पड़ोस के ही आशु का बेटा सोनू गली में खेल रहे थे। शाम करीब पांच बजे खेल के दौरान दोनों बच्चे आपस में झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों की महिलाएं भी आमने-सामने आ गई। उस समय ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझकर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि देर रात करीब नौ बजे फिर से विपक्षियों ने अफसरून पर घर के बाहर ही लाठी डंडों से हमला बोल दिया।
लाठी डंडों से हमले और पिटाई के बाद 40 वर्षीय अफसरून की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई गयूर ने आरोप लगाया की पीट-पीटकर उसके भाई की हत्या की गई है। महिला समेत पांच लोगों ने उसे मौत के घाट उतारा है । मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जमा लोगों की भीड़ को खदेड़ा । मृतक के भाई ने पांच को नामजद करते हुए तहरीर दी है। एसपी रामस्वरूप गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है । तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
अब कौन करेगा परिवार की परवरिश
अफसरून के परिवार में पत्नी साजो के अलावा पांच बेटियां और दो बेटे भी है ।अफसरून राजमिस्त्री था जो परिवार का पालन पोषण कर रहा था और उसकी मौत के बाद परिवार के समक्ष दो वक्त की रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने भी पीड़ित पक्ष की मदद की मांग प्रशासन से की है। अफसरून के एक भाई नवाब की भी पूर्व में मौत हो चुकी है।