फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Married woman's body found hanging from fan

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 01 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from fan
शामली। मोहल्ला हाजीपुरा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला हाजीपुरा नाला पटरी निवासी सफिया बेगम (22) का शव शनिवार की सुबह को कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ मिला। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को सूचना दी। इस मामले में मृतका के पिता महबूब निवासी गंगोह रोड जलालाबाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने पुत्री सफिया की शादी करीब तीन माह पहले शामली के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी साबिर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग करते हुए उसकी बेटी को परेशान कर थे। इससे पहले उसने ससुराल वालों को 50 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पति साबिर ने अपने फोन से उसकी बेटी की दो बार बात कराई। इसमें उसकी बेटी ने बताया कि पति व उसके घर वाले बाइक और एक लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। महबूब का कहना है कि सुबह पति, उसके भाई और पिता ने मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पति साबिर राजमिस्त्री के पास मजदूरी करता है। इस मामले में पति को हिरासत में लिया गया है। उसका कहना है कि वह सुबह मजदूरी पर चला गया था। उसके बाद ही उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। कोतवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed