फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Market shines on second day as well, buyers reached

दूसरे दिन भी चमका बाजार, खूब पहुंचे खरीदार

Fri, 13 Nov 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Market shines on second day as well, buyers reached
शामली में दीपावली पर खरीदारी करती युवतियां। - फोटो : SHAMLI
दूसरे दिन भी चमका बाजार, खूब पहुंचे खरीदार
विज्ञापन

शामली। धनतेरस के दूसरे दिन भी बाजार में खूब रौनक रही। दिन भर खरीदार जुटे रहे। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सजावटी सामान की अच्छी बिक्री हुई। शुक्रवार को भी बृहस्पतिवार जितना ही लगभग 20 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार बढ़ा नजर आया जबकि आटो मोबाइल की बिक्री थोड़ी कम रही। इसके अलावा मिठाई और गिफ्ट का समान खूब खरीदे गए। सराफा एवं बर्तन के साथ ही फूल बाजार भी खिला रहा।
पांच करोड़ के लगभग रहा ऑटोमोबाइल बाजार
धनतेरस दो दिन होने के कारण दोनों दिन लोगों ने वाहनों की खरीद की। पहले से बुक किए गए वाहनों की बृहस्पतिवार और शुक्रवार दोनों दिन डिलीवरी हुई। 200 से ज्यादा दुपहिया वाहन, 25 के लगभग कारें तथा ट्रैक्टर आदि वाहनों की बिक्री हुई है। कुछ लोगों ने दिवाली पर डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग भी कराई है। दुपहिया वाहन शोरूम के प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पास से 35 बाइकों की डिलीवरी हुई है। कुछ डिलीवरी शनिवार को भी होंगी।
विज्ञापन

- इलेक्ट्रॉनिक्स में दूसरे दिन भी भारी भीड़
लगातार दूसरे दिन इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में अच्छी खरीद हुई। पहले दिन के मुकाबले ज्यादा खरीदार जुटे। एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, किचन के सामान समेत फर्नीचर आदि का सामान भी खूब खरीदा गया। इलेक्ट्रॉनिक्स में शुक्रवार को लगभग सात करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के संचालक पंकज कुमार ने बताया कि दोनों दिन अच्छी बिक्री हुई है लेकिन कारोबार अभी पिछले साल के बराबर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सराफा कारोबार में भी रही चमक
सराफा कारोबार में भी दूसरे दिन चमक बरकरार रही। काफी संख्या में ग्राहकों ने चांदी के सिक्के, सोने के जेवर आदि सामान खरीदा। सराफा व्यापारी अंकुर वर्मा का कहना है कि कारोबार पिछले वर्ष के लगभग ही हुआ है लेकिन धनतेरस के मुकाबले करवा चौथ पर अच्छी बिक्री हुई थी।
फूलों की रही मांग, गिफ्ट आइटम्स और मिठाई खूब बिक्री
शामली। घरों को सजाने के लिए फूलों की भी अच्छी मांग रही। इसके साथ ही गिफ्ट आइटम और मिठाई की अच्छी बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ जुटी रही। बाजार देर रात तक खुला रहा और ग्राहकों की भी भीड़ रही। गेंदे के फूलों की मालाओं की काफी मांग रही। फूल विक्रेता रवि कश्यप ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहली बार फूलों की इतनी अच्छी बिक्री हुई है।

- जिले में कारोबार का अनुमानित आंकड़ा
ऑटोमोबाइल - 05 करोड़
सराफा- 1.5 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक - 07 करोड़
बर्तन- 2.5 करोड़
किराना - 2.5 करोड़
अन्य - 1.5 करोड़

शामली दीपावली पर खरिदारी करती महिलाएं।

शामली दीपावली पर खरिदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली  में दीपावली पर राम दरबार की मुर्तियों की खरीदारी करती युवतियां।

शामली में दीपावली पर राम दरबार की मुर्तियों की खरीदारी करती युवतियां।- फोटो : SHAMLI

शामली  में दीपावली पर  मिठाई की खरीदारी करते लोग।

शामली में दीपावली पर मिठाई की खरीदारी करते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली  में दीपावली पर फूल बेचते दुकानदार।

शामली में दीपावली पर फूल बेचते दुकानदार।- फोटो : SHAMLI

शामली  में दीपावली पर खरीदारी करती महिलाएं।

शामली में दीपावली पर खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली  में दीपावली पर खरीदारी करती महिलाएं।

शामली में दीपावली पर खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली  में दीपावली पर खरीदारी करती युवतियां

शामली में दीपावली पर खरीदारी करती युवतियां- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed