फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many people on the police radar

माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे कई लोग पुलिस की रडार पर

Fri, 20 Dec 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Many people on the police radar
कई लोग पुलिस की रडार पर
विज्ञापन

शामली। बृहस्पतिवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में पकड़े गए दो लोगों के पास मिली सामग्री और मोबाइल में दर्ज जानकारियों के आधार पर कुछ लोग पुलिस की रडार पर हैं। ये लोग भड़काऊ मेसेज कर लोगों को विरोध प्रदर्शन को उकसा रहे हैं।

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में कई जिलों में हो रही हिंसा के मद्देनजर जिला पुलिस भी शरारती तत्वों पर नजर रखे है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपदवासी सूझबूझ से काम ले रहे हैं, लेकिन कुछ युवक हैं जो माहौल को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पकड़े गए दो युवकों के पास से कुछ प्रचार सामग्री मिली है। इनमें से एक से मिले मोबाइल से पता चला है कि ये लोग आपत्तिजनक मेसेज भेजकर लोगों को इस कानून के विरोध के लिए उकसा रहे हैं। उन्हें जमा होने को कहा जा रहा है। इनसे बरामद सामान और पूछताछ के बाद पता चला है कि करीब एक दर्जन युवक इनके संपर्क में हैं। इन सभी को पुलिस ने अपनी रडार पर ले लिया है। इनकी मॉनिटरिंग हो रही है। कुछ के मोबाइल बंद है। एलआईयू को भी लगाया गया है। खुफिया एजेंसियां शामली के अलावा कैराना, कांधला में भी सक्रिय होकर माहौल खराब करने वालों को चिह्नित करने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करने और सड़कों पर जमा होने वाली भीड़ की वीडियोग्राफी भी करा रही है। इनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed