फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many crooks of the district were arrested in external districts

जिले के कई बदमाश बाहरी जनपदों में हुए थे गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Many crooks of the district were arrested in external districts
शामली। कानपुर के दहशतगर्द पांच लाख के इनामी विकास दुबे मध्य प्रदेेश के उज्जैन में जिस तरह से गिरफ्तार हुआ है, उसी तरह जनपद के भी वांछित इनामी कई बदमाश दूसरे जनपद और राज्यों में पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें एक लाख के इनामी रहा शातिर मुकीम को 2015 में एसटीएफ ने नोएडा में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा मुकीम गैंग के कई शातिर भी बाहरी पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कानपुर के दहशतगर्द विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार हुआ है। पूर्व में जनपद शामली के वांछित कई शातिर बदमाश भी दूसरे राज्यों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुए थे। 2014 में कस्बा कैराना में रंगदारी न देने पर दो व्यापारियों की हत्या करने में मुकीम उर्फ काला गैंग का नाम चर्चा में आया था। कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी मुकीम और उसके गैंग पर रंगदारी, हत्या आदि के मुकदमों में यूपी और हरियाणा पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके न पकड़े जाने पर यूपी और हरियाणा पुलिस ने उस पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जनपद शामली की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दिनरात ताबड़तोड़ दबिश डालती रही, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 2015 में मुकीम काला को उसके एक साथी समेत नोएडा में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा मुकीम गैंग के शातिर महताब उर्फ काना हरियाणा के पानीपत में और शातिर सादर दिल्ली में गिरफ्तार हुआ था। इससे पहले भी जनपद के कई वांछित बदमाश बाहरी राज्यों व जिलों में गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन

यूपी की सीमा लांघ 500 किमी दूर पहुंचना चिंतन का विषय
शामली। मध्यप्रदेश के उज्जैन में दहशतगर्द विकास दुबे की गिरफ्तारी पर रिटायर्ड आईजी विजय कुमार गर्ग ने कहा कि विकास की तलाश में पूरे प्रदेश की पुलिस और एसटीएफ लगी हुई थी। इसके बाद भी उसका यूपी की सीमा को लांघकर 500 किमी दूर पहुंचना पुलिस के लिए चिंतन का विषय है। बहरहाल वह गिरफ्तार हुआ है, उसके खिलाफ पुलिस पूरी कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही उज्जैन तक विकास दुबे को पहुंचाने में जिन लोगों ने उसकी मदद की, उसके नेटवर्क में जितने भी लोग शामिल है, उन सबको को चिह्नित कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व में जनपद के कई बदमाशों का दूसरे जिलों या राज्यों में पकड़े जाने पर उन्होंने किसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त न करते हुए कहा कि उस समय की क्या परिस्थितियां रही होगी, उसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed