फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Manveer's family refused to accept his body

Shamli News: मनवीर के परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Manveer's family refused to accept his body
शामली। उदपुर गांव के ईंट भट्ठे के पास एनकाउंटर में मारे गए मुकीम काला गैंग के एक लाख के इनामी अरशद, सोनीपत के मंजीत, करनाल के सतीश और मनवीर का मंगलवार देर रात तक पोस्टमार्टम चलता रहा। सात घंटे तक गठित पैनल ने चारों के शवों का पोस्टमार्टम किया। उधर, मनवीर के परिजनों ने शव पहचानने से इनकार कर दिया और हंगामा किया। बाद में शव की पहचान मृतक के माथे पर लगे चोट के निशान और धागे से की गई। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मुठभेड़ में मौत के बाद चारों बदमाशाें के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया था। यहां सात घंटे तक चारों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। अरशद, मंजीत और सतीश के शवों को मंगलवार देर रात ही परिजन लेकर चले गए थे, जबकि मनवीर के शव को परिजन बुधवार दोपहर बाद लेने पहुंचे। पीर बड़ौली गांव के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि मनवीर के मारे जाने की सूचना पर उनके अलावा मनवीर के पिता फूल सिंह, चाचा जल सिंह करनाल से शामली के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां पर पिता ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया, क्योंकि मनवीर का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। परिजनों ने पुलिस पर बेवजह बुलाकर परेशान करने का आरोप लगाया। बाद में चाचा जल सिंह ने माथे पर बने चोट के निशान और वैष्णो देवी से लाकर बांधे गए धागे से मनवीर की पहचान की। जल सिंह ने बताया कि मनवीर पर हरियाणा में कोई मामला दर्ज नहीं है। वह अब फैक्टरी में काम कर रहा था। शामली कैसे पहुंचा, किसी को जानकारी नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच परिजनों ने हरियाणा सरकार से कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed