फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make Dr. Bhimrao Ambedkar's dreams come true

डॉ भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करें

Sun, 01 Dec 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Make Dr. Bhimrao Ambedkar's dreams come true
भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। - फोटो : SHAMLI
डॉ भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करें
विज्ञापन

शामली। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को याद कर उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

रविवार को शहर के मुंडेट रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रणवीर राणा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्षा मीनू संगल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा ने संयुक्त रूप से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने देश का कानून लिखकर देश के लोगों को समानता का अधिकार दिया है। गरीबों को देश में सम्मान के साथ रहने का मौका दिया। उन्होंने सभी से उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर छतरपाल, बादल गौतम, धर्मेंद्र बधेव, अशोक कोरी, ब्रिजेश वाल्मीकि, सुभाष कुमार, नाजिम जलालाबाद, पूरनचंद जाटव, प्रवेश पाहिवाल, धर्म पारचा, पारस भारद्वाज, प्रदीप टांक आदि मौजूद रहे। उधर, मोहल्ला पंसारियान में राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के कार्यालय में रविवार को सुबह 11 बजे एक गोष्ठी में डाक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित किए गए। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट, नंदू प्रसाद, वर्गिश झंझोट, रामस्वरुप, मुकेश कुमार, विशाल, प्रमोद कश्यप, विनोद पारचा, काजल, करुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed