फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Maharishi Valmiki's procession took off with great pomp

धूमधाम से निकाली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

Mon, 14 Oct 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki's procession took off with great pomp
शामली में भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा में सजी झांकी - फोटो : SHAMLI
शामली/जलालाबाद। महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि के चित्र के सम्मुख शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शोभायात्रा का शुभारंभ मेरठ के पूर्व महापौर प्रत्याशी विपिन मनोठिया ने फीता काटकर किया। यहां से शोभायात्रा अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, मिल रोड, तालाब रोड, रेलवे रोड, शिवचौक, धीमानपुरा, भिक्की मोड़, गोशाला रोड, गणेश चौक होते हुए वापस मोहल्ला नंदू प्रसाद में समाप्त हुई। समिति के संरक्षक सोमदत्त गहलौत, प्रेमचंद, रामगोपाल पाहिवाल, श्यामलाल पाहिवाल, वीर सिह झंझोट, विनोद पाहिवाल, जितेंद्र चंद्रा, विपिन कुमार चंदेल, रमेश चंद्रा, ओमप्रकाश चंदेल आदि का सहयोग रहा। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

उधर, जलालाबाद कस्बे में भी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा मोती बाजार, कुरैशी चौक, बोहरान, खटीकान, प्रताप चौक, नीलगरान चौक आदि से होते हुउ वापस मंदिर परिसर पर आकर समाप्त हुई। इस बीच शोभायात्रा में प्राचीन अस्त्र-शस्त्र कला का अनूठा प्रदर्शन किया, जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। महर्षि बाल्मीकि समेत कई सुंदर झांकियां नगर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मौके पर पप्पू, अलैक्सन वाल्मीकि, सूरज वाल्मीकि, गोबिंद वाल्मीकि, संजय, मुकेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed