{"_id":"6536bf1b9d2b16076d069084","slug":"maharaja-agrasens-procession-taken-out-with-much-fanfare-in-the-city-shamli-news-c-26-1-smrt1048-10930-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहर में धूमधाम से निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहर में धूमधाम से निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा
Tue, 24 Oct 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
शामली में अग्रसेन बरात घर में महाराजा अग्रसेन के चित्र पर तिलक करते वैश्य समाज के लोग
शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के साथ शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के जयकारे गूंजते रहे।
हनुमानधाम स्थित अग्रसेन भवन से सोमवार को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में प्रसिद्ध बैंड, विभिन्न झांकियां, ढोल नगाड़े, सांस्कृतिक और लोकनृत्य आदि शामिल रहे। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, बाबा बर्फानी, बाबा श्याम के रथ, द्वारकाधीश जी, पागल बाबा की झांकी, यमराज की झांकी और बाहर से आए प्रसिद्ध बैंड बाजे शामिल रहे। इस दौरान मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिरूप की झांकी बनी रही। शोभायात्रा अग्रसेन भवन से शुरू होकर वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, रेलवे रोड, तालाब रोड, मिल रोड होते हुए शाम को महाराजा अग्रसेन पार्क में पहुंची।
यहां पर महाराजा अग्रसेन की आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर मानस संगल, सचिन मित्तल, अखिल तायल, कपिल जिंदल, मनोज गर्ग, अशेाक गोयल, राकेश गर्ग, सचिन मित्तल, विशाल गुप्ता, विवेक बंसल, राहुल कुच्छल, महेश तायल, आयुष्मान सिंघल, संजय अग्रवाल, अंकित गुप्ता, अमित गर्ग, मोहित जिंदल, संजय ऐरन, मनोज संगल आदि रहे।