फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Made aware about water by taking out Gyan Yatra

Shamli News: ज्ञान यात्रा निकालकर किया जल के प्रति जागरूक

Thu, 07 Dec 2023 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Made aware about water by taking out Gyan Yatra
-रैली के माध्यम से छात्रों को प्रयोगशाला की कराई विजिट, पानी जांच करने का तरीका बताया
विज्ञापन

-जानकी प्रसाद मेमोरियल रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने दी जानकारी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सिंभालका में जल निगम की प्रयोगशाला से जानकी प्रसाद मेमोरियल रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जल ज्ञान यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से छात्रों को पानी जांच करने का तरीका भी बताया। इस दौरान लोगों से पानी संरक्षण करने का आह्वान किया।


बृहस्पतिवार को जल ज्ञान यात्रा के तहत जल निगम (ग्रामीण) व जानकी प्रसाद मेमोरियल रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यात्रा का शुभारंभ जल निगम के सिंभालका गांव स्थित प्रयोगशाला में एफटीके किट के माध्यम से जल नमूने जांच कर किया गया। इस दौरान बच्चों को ग्राउंड वॉटर रिचार्ज स्ट्रक्चर के बारे में समझाया गया। वहीं बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से जल संचयन एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों को जलालपुर पेयजल योजना पर ले जाया गया। वहां पर बच्चों को जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पेयजल योजना, उससे संबंधित सरंचनाओं को दिखाया गया। वहीं नुक्कड़ नाटक से पेयजल बचाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर अनिल कुमार नोडल अधिकारी, फूल सिंह यादव अधिशासी अभियंता, मनोज पाल सिंह सहायक अभियंता, कपिल कुमार शर्मा अवर अभियंता, जिला समन्वयक संजय सिंह, पवन प्रकाश सिंह, हरीश सिंह, मास्टर ट्रेनर मोनू चौधरी, आदिल, तालिब, विवेक, मुकुल, रजनीश, चंदन, विजय, विजेंदर सोलंकी, हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed